• Thu. Oct 29th, 2026

जावरा पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय ठग गिरोह को किया गिरफ्तार,चार आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी फऱार

BySurendra Jain

Apr 30, 2024

खबर पक्की, 30 अप्रैल, रतलाम। जावरा पुलिस ने मंगलवार को अन्तर्राज्यीय ठग गिरोह को पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता प्राप्त की। पुलिस ने गिरोह से जुड़े इंदौर के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ढाई लाख से अधिक का माल बरामत किया है। वही मामले एक आरोपी फऱार चल रहा है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है
जानकारी के अनुसार जावरा शहर पर 27अप्रेल को फरियादी हरप्रित सिह उर्फ रिषु पिता सतनाम सिह गंभीर जाति- सिक्ख उम्र 38 साल नि 40/2, स्टेशन रोड जावरा गंभीर आटोमोबाईल्स महु नीमच रोड जावरा ने रिपोर्ट किया कि महेश परमार नाम के व्यक्ति ने परमार ट्रान्सपोर्ट के नाम से दुकान एवं जिसकी एक ब्राँच साँवरिया कॉलोनी जावरा मे भी होना बताया और मुझे विश्वास में लेकर रतलाम मे ट्रक के टायर फटने का बताकर मेरी दुकान से धोखाधडी पूर्वक ट्रक के 04 नये टायर अपोलो कम्पनी के किमती 96300 रुपये के लेकर फरार हो गए है।
वही 27अप्रेल को फरियादी दीपक मैहरु पिता गोपाल मैहरु जाति दर्जी उम्र 25 साल नि स्टेशन रोड जावरा ने रिपोर्ट किया कि महेश परमार नाम के व्यक्ति ने अपना जावरा मे रतलाम नाके पर बंगले बनाने का प्रोजेक्ट चल रहा है तथा साई परमार बिल्डर्स नागदा मे डिलर का ऑफिस बताकर मुझसे धोखाधडी पूर्वक झुठ बोलकर 100 बण्डल हेवल्स वायर के लेकर 1,96,0000 रुपये की धोखाधडी की है। जिसके बाद दोनों ही मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कार्यवाही शुरू की।
रतलाम पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा घटना के हर पहलु पर जांच करने के निर्देश दिये एवं टीम बनाकर तत्काल प्रकरण के आरोपियो की तलाश हेतु जावरा शहर व आसपास अन्य स्थानो पर आरोपियो तलाशी हेतु दबिश दी गयी। फरियादी को आरोपी महेश परमार द्वारा अपने नाम से दिये गये चेक वाले व्यक्ति की इंदोर पुलिस की मदद से तलाश कर आरोपी महेश परमार पिता तुलाराम परमार उम्र 39 साल निवासी श्रृद्धापुरी कालोनी इंदौर थाना द्वारिकापुरी इंदोर को पुलिस हिरासत मे लेकर पुछताछ की गई जिसमे जानकारी लगी की आरोपी ने कई बैंको मे खाते खुलवाये हुए है एवं उन खातो की चेक बुक जारी करवाकर व्यापारियो को बिल्डर अथवा ट्रांसपोर्ट मालिक बताकर खाली खातो का चेक देकर उनसे माल टायर, वायर, पंखे, सरिया इत्यादी ले लेते थे एवं उन्हे बेच कर भाग जाते थे।
यह काम अपने साथी मोहीत पारवानी पिता स्व. चम्पालाल जी पारवानी जाति सिंधी उम्र 31 साल निवासी फ्लेट नम्बर 304 हरिअमृत पैलेस 12 भंवरकुवा मैन रोड इंदौर थाना जुनी इंदौर जिला इंदौर व राहुल वाधवानी पिता हीरालाल वाधवानी जाति सिंधी निवासी खातीवाला टेंक इंदोर के साथ मिलकर करते थे जिसके लिये किराये का वाहन लेकर अलग अलग शहरो मे जाते थे।
आरोपी मोहीत पारवानी को गिरफ्तार किया गया । प्रकरण मे आरोपी द्वारा की गई धोखाधडी के सामान ठिकाने लगाने वाले आरोपी रवि मखिजानी पिता गुरमुखदास मखिजानी उम्र 51 साल निवासी प्लाट नम्बर 377 रायल एम्पायर खातीवाला टेंक इंदोर एवं अहद पिता मोहम्मद शोएब निवासी स्नेह नगर इंदौर को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी राहुल वाधवानी की तलाश करते फरार हो गया है तथा गिरफ्तार आरोपी का न्यायालय से पीआर प्राप्त कर आरोपीयो से पुछताछ की जा रही है। आरोपियों द्वारा जावरा शहर के अतिरिक्त मध्य प्रदेश के महु, राउ, बेटमा जिला इंदोर, चापडा जिला देवास, गुना तथा महाराष्ट्र के मालेगांव एवं राजस्थान के भीलवाडा मे इसी तरह धोखाधडी करके घटना को अंजाम दिया है जिसकी जानकारी प्राप्त की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी : महेश परमार पिता तुलाराम परमार उम्र 39 साल निवासी सद्दापुरी कालोनी इंदोर थाना द्वारिकापुरी इंदोर जिला इंदोर, 2. मोहीत पारवानी पिता स्व. चम्पालाल जी पारवानी जाति सिंधी 31 साल निवासी फ्लेट नम्बर 304 हरिअमृत पैलेस 12 भंवरकुवा मैन रोड इंदौर थाना जुनी इंदौर जिला इंदौर, 3. रवि मखिजानी पिता गुरमुखदास मखिजानी उम्र 51 साल निवासी प्लाट नम्बर 377 रायल एम्पायर खातीवाला टेंक इंदोर, 4. अहद पिता मोहम्मद शोएब उम्र 34 साल निवासी स्नेह नगर इंदौर
फरार आरोपी : राहुल वाधवानी पिता हीरालाल वाधवानी जाति सिंधी निवासी खातीवाला टेंक इंदोर
सराहनीय भुमिका : निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन, सउनि. नन्दकिशोर बैरागी, कार्यप्रआर जाकीर खान, कार्य प्रआर मृदंग सातपुते, कार्य प्रआर अजय दुबे, आरक्षक ललित जगावत, आरक्षक यशवंत जाट, आरक्षक रामप्रसाद, सायबर सेल रतलाम प्रआर मनमोहन शर्मा, आरक्षक विपुल भावसार की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!