खबर पक्की, 26 अप्रैल, रतलाम । जिला रतलाम से 2014 में गोल्डमेडलिस्ट होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ तन्मय चौहान (2014 डी एच एस सी बेच) को रिसर्च फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा म.प्र. राज्य काउंसिल, सलाहकार बोर्ड मेंबर, की नियुक्ति प्रदान की गई। इस नियुक्ति से रिसर्च करने वाले अभ्यर्थी को लाभ होगा। इस नियुक्ति से होम्यापैथी जगत में हर्ष व्याप्त है। डॉ तन्मय चौहान इंदौर व रतलाम में होम्योपैथी चिकित्सक के रूप में सतत सेवाएं दे रहे है। उक्त जानकारी डॉ सोहन शिव चौहान ने दी ।

