• Thu. Oct 29th, 2026

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इंदौर हावड़ा एवं बान्द्रा टर्मिनस बरौनी स्पेशल ट्रेन का परिचालन स्पेशल किराया के साथ

BySurendra Jain

Apr 25, 2024

खबर पक्की, 25 अप्रैल, रतलाम। ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए रतलाम मंडल से होकर प्रतिदिन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में इंदौर से हावड़ा एवं एवं बान्द्रा टर्मिनस से बरौनी के मध्य भी दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा स्पेशल ट्रेन के एक-एक फेरों का परिचालन किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 09335/09336 इंदौर हावड़ा इंदौर स्पेशल- गाड़ी संख्या 09335 इंदौर हावड़ा स्पेशल 26 अप्रैल, 2024 शुक्रवार को इंदौर से 22.30 बजे चलकर रतलाम मंडल के देवास(22.56/22.58), उज्जैन(23.55/00.10, शुक्रवार/शनिवार), शुजालपुर(01.29/01.31) होते हुए रविवार को 06.00 बजे हावड़ा पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्?या 09336 हावड़ा इंदौर स्पेशल 28 अप्रैल, 2024 रविवार को 10.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के शुजालपुर(15.27/15.29, सोमवार), उज्जैन(17.40/17.55), देवास(18.35/18.40) होते हुए सोमवार को 19.30 बजे इंदौर पहुँचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में देवास, उज्जैन, शुजालपुर, संतहिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, प्रयागराज, बनारस, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., सासाराम, डेहरीओनसोन, गया, कोडरमा, पारसनाथ, गोमो, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर एवं बर्द्धमान स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इस ट्रेन में स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।
गाड़ी संख्या 09043/09044 बान्द्रा टर्मिनस बरौनी बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल- गाड़ी संख्या 09043 बान्द्रा टर्मिनस बरौनी स्पेशल 26 अप्रैल, 2024 शुक्रवार को बान्द्रा टर्मिनस से 23.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम(08.25/08.35, शनिवार) एवं नागदा(09.45/09.47) होते हुए रविवार को 23.30 बजे बरौनी पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09044 बरौनी बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल 29 अप्रैल, 2024 सोमवार को बरौनी से 10.20 बजे चलकर रतलाम मंडल के नागदा(19.15/19.20, मंगलवार), रतलाम (20.05/20.15) होते हुए बुधवार को 07.05 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुँचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में बोरीवली, बोइसर, वापी, वलसाड, उधना, सूरत, सायण, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास कोच होंगे।

You missed

error: Content is protected !!