• Thu. Oct 29th, 2026

रतलाम करेगा शत-प्रतिशत मतदान, नुक्कड़ सभाओं का आयोजन हुआ

BySurendra Jain

Apr 20, 2024

खबर पक्की, 20 अप्रैल, रतलाम। आगामी लोकसभा निर्वाचन के दौरान मतदान दिवस 13 मई को शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए रतलाम शहर में शनिवार को स्वीप टीम ने मतदाता जागरूकता रथ के माध्यम से सघन प्रचार प्रसार किया। शहर के नोडल प्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में टीम शहर के विभिन्न हिस्सों में पहुंची, खासतौर पर उन हिस्सों को फोकस किया गया जहां पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान 75 प्रतिशत से कम मतदान हुआ है। इस दौरान रतलाम करेगा शत प्रतिशत मतदान का नारा दिया गया।
इसी कड़ी में शनिवार को नाहर ग्लोबल स्कूल के छात्रों द्वारा प्राचार्य श्रीमती नीलिमा जैन के नेतृत्व व उनके स्टॉफ के सहयोग से नुक्कड़ सभाओं का आयोजन दो बत्ती चौराहे एवं धान मंडी चौराहे पर किया गया। सभाओं के पश्चात मतदाताओं को मतदाता शपथ भी दिलाई गई। इस कार्यक्रम में स्वीप टीम के अर्जुन राठौड़, अनोखीलाल बसेर, तोलाराम पाटीदार, कीर्तिश यादव, जितेंद्र चौहान, सुनील कुमार गौड़, युगल किशोर पाल, सत्यनारायण माली, अंकित राठौड़ आदि उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!