• Thu. Oct 29th, 2026

कलेक्टर राजेश बाथम ने जिले की सीमाओं पर चेक पोस्ट का निरीक्षण किया

BySurendra Jain

Apr 20, 2024

खबर पक्की, 20 अप्रैल, रतलाम। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम ने शनिवार को जिले से लगने वाली सीमाओं पर स्थापित की गई चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्विघ्न लोकसभा निर्वाचन के लिए जिले की अंतर राज्य तथा अंतर जिला सीमाओं पर चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं जहां स्थैतिक निगरानी दल तथा फ्लाइंग स्क्वाड निरंतर नजर रख रहे हैं। कलेक्टर के साथ पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा, अपर कलेक्टर आर.एस. मण्डलोई तथा अन्य अधिकारी भी थे
कलेक्टर श्री बाथम ने राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से लगने वाली सुखेड़ा चेक पोस्ट एवं पिपलोदा के आगे जालंधरखेड़ा चेक पोस्ट तथा मंदसौर जिले से लगने वाली माननखेड़ा चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। चेक पोस्ट पर तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस बल को निर्देशित किया कि गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की सघन चेकिंग की जाए परंतु अनावश्यक रूप से कोई व्यक्ति परेशान नहीं हो। कोई भी संदेहास्पद वस्तु या सामग्री पाई जाने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जाए, नियम अनुसार दस्तावेजी कार्रवाई की जाए। तैनात निगरानी दल सतर्कता तथा गंभीरता के साथ कार्य करें।
कलेक्टर द्वारा सभी चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरा की स्थापना, रात्रि में उचित प्रकाश व्यवस्था आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री राहुल लोढ़ा द्वारा भी पुलिस बल को आयोग के निर्देश अनुसार की जाने वाली कार्रवाइयों के संबंध में दिशा निर्देशित किया गया।

You missed

error: Content is protected !!