• Thu. Oct 29th, 2026

जिले के समस्त 1297 मतदान केंद्रों पर सेल्फी विद बूथ कार्यक्रम आयोजित

BySurendra Jain

Apr 20, 2024

खबर पक्की, 20 अप्रैल, रतलाम। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम के निर्देशन में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है इस क्रम में 19 अप्रैल को समस्त मतदान केद्रों पर सेल्फी विद बूथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आयोजन में मतदाताओं को अपने बूथ से परिचित करवाने हेतु बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप के सदस्य (शासकीय कर्मचारियों) द्वारा मतदाताओं में अनिवार्य मतदान को प्रोत्साहित करने तथा बूथ से परिचय हेतु सेल्फी विद बूथ कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उपस्थित मतदाताओं ने अपने मतदान बूथ के साथ उत्साहपूर्वक सेल्फी ली। बूथ पर उपस्थित मतदाताओं को वोटर हेल्पलाइन ऐप, सिविजील ऐप, सक्षम ऐप व मतदान केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। आयोजन में अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका भी उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!