• Thu. Oct 29th, 2026

अंग्रेजी कोचिंग संचालक के खिलाफ 24 घंटे में दो केस : रेलवे में नोकरी दिलाने का झांसा देकर ऐंठे 5.50 लाख, मंदसौर की युवती को ब्लैकमेल कर लिए 22 लाख

BySurendra Jain

Apr 20, 2024

खबर पक्की, 20 अप्रैल, रतलाम। रतलाम के 80 फीट रोड स्थित द विजन इंगलिश कोचिंग के संचालक संजय पोरवाल के खिलाफ लगातार शिकायते आनी लगी है। संजय पोरवाल के खिलाफ 24 घंटे में माणकचौक पुलिस थाना में दो एफआईआर हो चुकी है। पहली एफआईआर मंदसौर की युवती की शिकायत पर दुष्कर्म की तो दूसरी रतलाम की एक महिला को रेलवे में सरकारी नोकरी दिलाने का झांसा देकर 5 लाख 50 हजार रुपए ऐंठने की। है। पुलिस ने कोचिंग संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी पहले से जेल में बंद है।
अंग्रेजी सीखाने की आड़ में महिलाओं का दैहिक शोषण करने वाले कोचिंग संचालक संजय पोरवाल पिता मोहनलाल पोरवाल निवासी डीडी नगर के खिलाफ रतलाम के टाटा नगर निवासी अनिता (38) पति कृष्णकुमार सोनी ने पुलिस को शिकायत की। फरियादी ने बताया कि संजय पोरवाल से वर्ष 2012 में नागरवास में संचालित द विजन इंगलिश कोचिंग क्लास में इंगलिश स्पोकन सिखने जाती थी। तब संजय पोरवाल द्वारा रेलवे में सरकारी नोकरी दिलाने की बात कही। कहा कि मेरी रेल्वे के एक बड़े अधिकारी से जान पहचान है जो नोकरी लगवा सकता है।
इसके लिये उसने मुझे बातचीत कर विश्वास में ले लिया। मुझसे साढे पांच लाख रुपए मांगे। पारिवारिक आर्थिक स्थिति अच्छी नही थी। इतने रुपए नहीं होने के कारण मेरी मम्मी से और कुछ जान पहचान वालों से रुपए उधार लिए। अलग-अलग टुकड़ों में संजय पोरवाल को नागरवास स्थित कोंचिग क्लास पर साढे पांच लाख रुपए दिए।
करता रहा बहानेबाजी
रुपए देने के तीन साल बाद नोकरी लगने की बात कही। तीन साल बाद संजय पोरवाल से लगातार टेलिफोन से संपर्क किया। कई बार उसके कोचिंग क्लास, वर्तमान में 80 फिट रोड पर आमने सामने बात की। कई बार बहाने बनाकर कहता रहा कि कुछ दिनों मे ज्वाईनिंग ओर ट्रेनिंग का पता निकलने वाला है। यह बात करता रहा। समय निकालता रहा। विगत वर्षो से संजय पोरवाल से संपर्क करने पर पति पत्नी से गाली गलोच करने लगा। कहा की रुपए नहीं है। जो करना है कर लेना। मेरा कुछ नही बिगाड़ सकते है। जान से मारने की भी धमकी दी।
कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को दी
शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को संजय पोरवाल से बातचीत की फोन रिकॉर्डिंग के साथ अन्य सबूत भी दिए। जिसमें रुपए मांगने की बातचीत है। जांच के बाद अनिता पति कृष्णकुमार सोनी निवासी टाटानगर की शिकायत पर माणकचौक पुलिस थाना में आरोपी संजय पोरवाल के खिलाफ धारा 420, 417, 294, 506 भादवि के तहत केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी रंजीत सिंगार ने बताया कि महिला से रेलवे में सरकारी नोकरी दिलाने के नाम पर आरोपी ने 5 लाख 50 हजार रुपए ऐंठ लिए है। शिकायत की जांच के बाद विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

You missed

error: Content is protected !!