• Thu. Oct 29th, 2026

आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, एक साथ 33 आरोपी जिला बदर

BySurendra Jain

Apr 18, 2024

खबर पक्की, 18 अप्रैल, रतलाम। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 निर्विघ्न, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराये जाने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी राजेश बाथम द्वारा आपराधिक तत्वों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है। कलेक्टर द्वारा एक साथ 33 आरोपियों को जिला बदर कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा के प्रतिवेदन पर जिले में लोक शांति बनाए रखने, आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, आपराधिक गतिविधियों को रोकने, हिंसक गतिविधियों को हतोत्साहित करने, क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत जिला दंडाधिकारी द्वारा आरोपियों को जिला बदर किया गया है।
जिन आरोपियों को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है उनमें थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम के दीपक उर्फ अंडा पिता नंदकिशोर चावला, महावीर पिता पीरुलाल निनामा, थाना माणक चौक रतलाम के ऋतिक खरे पिता सुनील खरे,गोविंद पिता किरण भाटी, संजय पिता फकीरचंद चौधरी थाना दीनदयाल नगर रतलाम के वैभव पिता जगदीश सियाग, निलेश कारा पिता अशोक कारा, राहुल उर्फ बबलू उर्फ बम बैरागी पिता हीरादास बैरागी, जफर उर्फ जफरु पिता हाफिज कुरैशी, अशोक नायक पिता मांगीलाल नायक, थाना पिपलोदा के देवेंद्र पिता लक्ष्मण सिंह, चंदन सिंह पिता भोपाल सिंह राजपूत, हेमराज पिता धन्नाजी खराड़ी, नारायण पिता रणछोड़, थाना नामली के लोकेंद्र सिंह पिता डूंगर सिंह सिसोदिया, श्रीपाल सिंह पिता रतन सिंह सिसोदिया, नरेंद्र सिंह उर्फ सोनू पिता सुरेंद्र सिंह सिसोदिया थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा के सरदार पिता रईस हम्माल, बंटी उर्फ महिपाल सिंह पिता रतन सिंह राजपूत, सोनू उर्फ सोहराब पिता रुस्तम खा मेव, थाना सैलाना के अभिषेक उर्फ बाबा पिता लक्ष्मण चौहान, संतोष पिता राजू चंदेल, विशाल पिता मोहनलाल त्रिवेदी, थाना ताल के कांतिलाल उर्फ कांतू पिता लक्ष्मण वर्मा, राजू उर्फ छर्रा उर्फ राजीव पिता कारूलाल धोबी, थाना आलोट के रामप्रसाद पिता भुवान, संजय उर्फ संजय पिता जगदीश जोशी, थाना बिलपांक के भेरू सिंह पिता बलवंत भाटी, थाना रावटी के मांगू उर्फ मांगीलाल पिता कम्माजी, थाना जावरा शहर के बाबर उर्फ भूरा पिता इरफान, थाना बरखेड़ा कला के श्रवण सिंह पिता कान सिंह शामिल है
इसके अलावा थाना दीनदयाल नगर रतलाम के प्रदीप पिता पूनमचंद्र नायक को 1 वर्ष के लिए तथा थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम के पियूष उर्फ लवनीश पिता सुनील वर्मा को 3 माह के लिए जिला बदर। किया गया है।

You missed

error: Content is protected !!