खबर पक्की, 15 अप्रैल, रतलाम। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती पर अंबेडकर सर्किल में माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार डॉ भीमराव अंबेडकर के सपने को साकार कर रही है। भाजपा लगातार दलित, शोषित और वंचितों को सामर्थ्यवान बनाने में लगी हुई है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि बाबा साहब ने पूरा जीवन गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने संविधान का निर्माण कर भारत को सशक्त और समृद्धशाली बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती पर भाजपा द्वारा माल्यार्पण
