• Thu. Oct 29th, 2026

बिजली बिलों से भी दे रहे मतदान करने का संदेश

BySurendra Jain

Apr 15, 2024

खबर पक्की, 15 अप्रैल, रतलाम। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भी भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार मतदाता जागरूकता के लिए भूमिका का निर्वहन कर रही है। कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि अप्रैल पहले सप्ताह से बिजली बिल पर मतदान करने का संदेश दिया जा रहा है। यह कार्य मई पहले सप्ताह तक बनने वाले बिजली बिल पर जारी रहेगा।
इस दौरान कंपनी क्षेत्र में करीब 56 लाख बिजली बिलों पर मतदान का संदेश दिया जाएगा। बिलों पर आयोग द्वारा निर्धारित चुनाव का पर्व देश का गर्व नारा भी दिखाई देगा। प्रबंध निदेशक श्री तोमर ने बताया कि इस संबंध में कंपनी के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की टीम ने तैयारी की हैं। इंदौर महानगर से लेकर महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान की सीमा के गांवों के बिजली उपभोक्ताओं को भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया जाएगा। रतलाम जिले के करीब 3.50 लाख बिजली बिल पर संदेश दिखेगा। रतलाम, मंदसौर नीमच जिलों में कुल 9 लाख बिलों से संदेश देंगे।

You missed

error: Content is protected !!