• Thu. Oct 29th, 2026

श्रीराम नवमी की महाआरती से पूर्व प्रसिद्ध संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप देंगे भक्तिमय प्रस्तुति, यातायात प्रबंध हेतु पुलिस-प्रशासन के साथ आयोजन समिति ने देखी व्यवस्था

BySurendra Jain

Apr 15, 2024

खबर पक्की, 15 अप्रैल, रतलाम। श्री रामनवमी पर शहर में होने वाली महाआरती से पूर्व वैश्विक मंच पर प्रस्तुति देने वाले प्रसिद्ध संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप भक्तिमय प्रस्तुति देंगे। इसके पश्चात बनारस का गंगा आरती दल, हजारों शहरवासियों के साथ दस हजार दीपों से प्रभु श्रीराम की महाआरती करेगा। रतलाम में होने वाले इस अनूठे धार्मिक आयोजन का साक्षी पूरा रतलाम बनेगा। संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप ने कतर के दोहा में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप के संगीत समारोह में अपने बैंड के साथ प्रस्तुति देकर देश के साथ रतलाम का नाम रोशन किया है।
श्रीराम जन्मोत्सव समिति अध्यक्ष गोविंद काकानी ने बताया कि 17 अप्रैल को होने वाले आयोजन के लिए यातायात प्रबंध हेतु पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी महलवाड़ा पहुंचे और व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर समिति के निर्मल लुनिया, रामबाबू शर्मा, यातायात डीएसपी अनिल कुमार राय, थाना प्रभारी पृथ्वीसिंह खलाटे, सूबेदार अनोखीलाल, सर्वेश त्रिवेदी एवं राहुल शर्मा भी उपस्थित रहे। समिति अध्यक्ष गोविंद काकानी, सदस्य मोहनलाल भट्ट, मुन्नालाल शर्मा, राजेश कटारिया, संजय व्यास, निर्मल लुनिया, मुकेश जैन, रामबाबू शर्मा, अनिल पोरवाल, राकेश नागर, मनोहर पडियार, महेश डोडियार, सुदीप पटेल, प्रद्युम्न मजावदिया आदि ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में पधारकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया है।

You missed

error: Content is protected !!