खबर पक्की : 9 अप्रैल रतलाम, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा प्रदेश के पटवारी पर निराधार आरोप लगाने के कारण और उन्हें कलेक्टर का बाप बताना प्रदेश के पटवारीयो को रास नहीं आ रहा है। प्रदेश पटवारी संघ के अध्यक्ष अश्विन सैनी सहित प्रदेश के अनेक जिलों से मुख्यमंत्री की इस बात का विरोध किया जा रहा है इस संदर्भ में रतलाम जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पाटीदार पूर्व अध्यक्ष ध्रुव लाल निनामा ने भी प्रदेश के मुख्यमंत्री के आरोपो को अनर्गल बताया है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को राजस्व विभाग में नामांतरण प्रक्रिया की शायद पूरी जानकारी नहीं है नामांतरण प्रक्रिया में पटवारी का कहीं कोई रोल नहीं होता है उसे तो तहसीलदार द्वारा मांगे जाने पर रिपोर्ट देना होती है उस रिपोर्ट के आधार पर नामांतरण करना या ना करना तहसीलदार के अधिकार में होता है तो जो काम तहसीलदार द्वारा किया जाना है उसके बारे में पटवारी पर मिथ्या आरोप लगाना प्रदेश के मुखिया को शोभा नहीं देता है। प्रदेश के सभी पटवारी मुख्यमंत्री के मिथ्या आरोपो का पुरजोर विरोध करते हैं। इससे शासन के ही एक अंग की जनता में छवि खराब हो रही है।
