• Thu. Oct 29th, 2026

कलेक्टर बाथम ने जिला कोषालय का निरीक्षण किया

BySurendra Jain

Apr 1, 2024

खबर पक्की, 1 अप्रैल, रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा जिला कोषालय रतलाम का वार्षिक निरीक्षण सोमवार को किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने जिला कोषालय की विभिन्न शाखाओ में संपादित किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण करते हुए पंजी संधारण तथा सामग्री के उचित रखरखाव का निरीक्षण करते हुए जिला कोषालय अधिकारी श्री रमेश मौर्य को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर द्वारा जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया।

You missed

error: Content is protected !!