खबर पक्की, 1 अप्रैल, रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में जिला आबकारी विभाग द्वारा सक्रियता के साथ कार्यवाही करते हुए रतलाम ग्रामीण में अवैध शराब जब्त की गई।
सहायक आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी ने बताया कि 31 मार्च को मुखबिर सूचना प्राप्त कर ग्राम वाक्यापडा से शांति पति कैलाश से 12 नग बीयर व 40 पाव सुपर मास्टर व जितेन्द्र पिता रामलाल से 12 नग बीयर व 50 पाव सुपर मास्टर जब्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम धारा 34 (1) के तहत 02 प्रकरण कायम कर कुल 90 पाव विदेशी मदिरा व 24 बीयर जप्त की गई। जप्त मात्रा की अनुमानित कीमत 13050 रूपए हैं। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री पी.सी. केरवार, आबकारी वृत्त प्रभारी पुष्पराज चौहान, आबकारी उप निरीक्षक श्रीमती वंदना अग्रवाल, श्री अशोक दवे, कांस्टेबल श्री भगवती सोलंकी, पुष्पा मीना बनसिंह शामिल थे।

