खबर पक्की, 1 अप्रैल, रतलाम। जिले के कालूखेड़ा थाना अंर्तगत मावता पुलिस चौकी के गांव रानीगांव निवासी रामगोपाल (40) पिता गंगाराम सांसरी की रविवार दोपहर पेड़ से लटकी लाश मिली। मौके पर पुलिस पहुंची तो शव को पेड़ से नीचे नहीं उतारने दिया। करीब साढ़े सात घंटे तक शव पेड़ पर लटका रहा। रात 12.10 बजे शव को पेड़ से उतारा गया।
परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतक की नाबालिग बेटी कुछ दिनों पहले घर से कहीं चली गई थी। पुलिस ने गुमशुदगी तो दर्ज की लेकिन बेटी और उसको ले जाने वालों को तलाश नहीं किया। इससे आहत होकर पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन का कहना है कि उनकी बेटी व बेटी को ले जाने वालों को तलाश कर लाओ। उसी के बाद शव को उतारने देंगे। आधी रात को पुलिस ने जैसे-तैसे परिजनों व समाज के लोगों को समझा कर शव को उतारा। पोस्टमार्टम के लिए जावरा अस्पताल लेकर आए। जावरा में सोमवार सुबह पीएम होगा। मृतक ने अपने गांव से किमी दूर जाकर एक पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की थी।
रविवार शाम 4.30 बजे मिली जानकारी
घटना की जानकारी पुलिस को रविवार शाम करीब 4.30 बजे मिली। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन परिजनों ने शव को पेड़ से उतारने नहीं दिया। जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मों, कालूखेड़ा थाना प्रभारी संतोष चौरसिया, मावता चौकी प्रभारी प्रतापसिंह भदौरिया पहुंचे। परिजनों व समाज के लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस रात में ही बेटी को ले जाने वाले लोगों की तलाश में जुटी। बताया जाता है कि बेटी समाज के लोगों के साथ ही ग
गुमशुदगी दर्ज है- सीएसपी
जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मों ने बताया फांसी लगाने का कारण अभी अज्ञात है। पीएम चल रहा है। 8 मार्च को मावता चौकी में मृतक की बेटी की गुमशुदगी दर्ज है। नाबालिग करीब 15 से 16 वर्ष की है। मृतक की मां, भाई सहित परिजन? लड़की को ले जाने वाले संदेही को पकड़ कर लाने की मांग कर रहे थे। परिजनों को कहना था कि संदेही पक्ष के कुछ लोग मृतक को परेशान कर रहे थे। रात दो लोगों को अभिरक्षा में लिया है। पूछताछ कर रहे है। परिवार वालों को समझाइश दी। इसके बाद शव को उतारने दिया। बेटी राजस्थान के अरनोद के गोठड़ी में समाज के लोगों के साथ ही जाना बताया गया। पुलिस की लापरवाही आती है तो संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सारे तथ्यों को जांचा जा रहा है। बता दे कि बेटी 6 मार्च 24 से गायब है एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि सारे तथ्यों की जांच की जा रही है। उसी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बेटी की गुमशुदगी से आहत पिता ने लगाई फांसी, साढ़े सात घंटे पेड़ पर लटका रहा शव, रात 12.10 बजे पुलिस उतार पाई
