• Thu. Oct 29th, 2026

आदिनाथ भगवान का जन्म व दीक्षा कल्याण पर निकलेगी भव्य रथ यात्रा

BySurendra Jain

Mar 30, 2024

खबर पक्की, 30 मार्च, रतलाम। चैत्र विधि अष्टमी को प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान के जन्म व दीक्षा कल्याण दिनांक 2/3/ 2024 मंगलवार को रथ यात्रा निकाली जाएगी। रथ यात्रा में घोड़े, इंद्र ध्वज परमात्मा का रथ बग्गी शामिल होगी। सुबह 8:00 बजे चौमूखी पुल स्थित श्री पूज्य मोती मंदिर से निकलेगी जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुन: श्री मोती पूज्य मंदिर पर पहुंचेगी। यहां निर्णय श्वेतांबर मूर्ति पूजक महासंघ की बैठक में लिया गया है थावरिया बाजार स्थित श्री आदिनाथ भगवान जैन बाबा साहब के मंदिर में बैठक के बाद राष्ट्रीय अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक युवक महासंघ के द्वारा भेजा गया।आदिनाथ जन्म कल्याण दीक्षा कल्याण का पोस्टर का विमोचन राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी व रतलाम इकाई पदाधिकारी द्वारा इसका विमोचन किया गया हर मंदिर पर लगाने हेतु बैठक में इस अवसर पर उपस्थित रहे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय पिपलिया,प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र दरडा,प्रदेश सचिव हार्दिक मेहता,पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेश रांका, रतलाम इकाई अध्यक्ष मुकेश पगारिया, उपाध्यक्ष सिद्धार्थ कोठारी, निलेश काकड़ी वाला, कोषाध्यक्ष जितेंद्र मेहता, सचिव जितेंद्र चोपड़ा, राजेश काकड़ी वाला अनिल कोठारी, जयवंत कोठारी, निलेश चोरडिया आदि सदस्य उपस्थित रहे। सदस्यों ने रथ यात्रा को सफल बनाने का समाज जन से अनूरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समाज कार्य में सहयोग प्रदान करें।

You missed

error: Content is protected !!