• Thu. Oct 29th, 2026

एसपी ने किया वीडियो जारी : महिला एवं बच्चों पर गुब्बारे फेंके तो होगी कड़ी कार्रवाई, आपसी मेल मिलाप से मनाए त्यौहार, अप्रिय स्थिति पर कंट्रोल पर लगाए फोन

BySurendra Jain

Mar 28, 2024

खबर पक्की, 28 मार्च, रतलाम। रंगपंचमी पर्व 30 मार्च को मनाया जाएगा। रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने वीडियो जारी कर रंग पंचमी पर्व सोहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है। साथ हुड़दंग करने वालों को भी चेतावनी दी है कि तरीके से त्यौहार मनाए। महिला, बच्चों व अन्य पर जोर जबरदस्ती कर गुब्बारे व रंग फेंकने व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
रंगपंचमी पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। एसपी ने वीडियो के माध्यम से जिले वासियों से रंगों का त्यौहार आपसी मेल मिलाप से मनाने का आव्हान किया है ना कि जोर जबरदस्ती से। एसपी ने वीडियो में कहा कि त्यौहार सबके लिए है। अगर कोई भी व्यक्ति महिलाओं, बच्चों व अन्य को किसी भी प्रकार से परेशान कर माहौल खराब ना करे। एसी शरारत करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अप्रिय स्थिति में लगाए फोन
रंग पंचमी के दिन किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से सामने आने पर पुलिस कंट्रोल रुम के नंबर जारी किए है। आमजन पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 7049162265 पर संपर्क कर सूचना दे सकते है।

You missed

error: Content is protected !!