खबर पक्की, 29 मार्च, रतलाम। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर 370 मत बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 370 मतों का आंकड़ा इसलिए तय किया है कि कश्मीर में धारा 370 के खिलाफ पार्टी के पितृ पुरूष डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया था। यह लक्ष्य पूरा कर सभी कार्यकर्ता डॉ. मुखर्जी के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यह बात कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कही। उन्होंने भाजपा दीनदयाल मंडल के 11 वार्डों के 56 बूथों की अलग-अलग बैठकों को संबोधित किया। इन बैठकों में सभी कार्यकर्ताओं को ”अबकी बार – 370 पारÓÓ का संकल्प भी दिलाया गया। बैठक के दौरान विधानसभा सहसंयोजक प्रहलाद राठौड़, मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी, मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार, कमल सिलावट सहित वार्ड पार्षद, वार्ड संयोजक एवं सभी बूथों के त्रिदेव कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रत्येक बूथ पर पूरा करना है 370 मत बढ़ाने का लक्ष्य : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, दीनदयाल मंडल के विभिन्न बूथों की बैठकों में दिलाया संकल्प
