• Thu. Oct 29th, 2026

पुलिस की रडार पर आपराधिक गैंग, जिले में सक्रिय हुई एक गैंग की पुलिस ने तोड़ी कमर, सरगनाओं पर कार्रवाई-भेजा जेल

BySurendra Jain

Mar 28, 2024

खबर पक्की, 28 मार्च, रतलाम। जिले में सक्रिय हो रही आपराधिक गैंग के खिलाफ रतलाम पुलिस ने सख्त एक्शन लेना शुरू कर दिया है। गैंग बनाकर वारदात करने वाले आपराधिक तत्व पुलिस के निशाने पर आ गए हैं। ऐसी ही एक गैंग के सरगनाओं पर पुलिस ने कार्रवाई कर उन्हे जेल भेज दिया है।
एसएसपी राहुल लोढा द्वारा जिले में सक्रिय आपराधिक प्रवृत्ति के असमाजिक तत्वों एवम गैंग बनाकर अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए गए। इसी तारतम्य में एएसपी राकेश खाखा के मार्गदर्शन में एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल, थाना प्रभारी सैलाना अयूब खान के नेतृत्व में टीम का गठन कर क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक गैंग के सदस्यों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए आजाद ग्रुप के प्रमुख सक्रिय सदस्यों में से एक संदीप जाट निवासी सकरावदा थाना सैलाना पर कार्रवाई की है। जिसके विरुद्ध कुल 15 अपराध पंजीबद्ध है। बदमाश संदीप जाट के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के अंतर्गत कार्यवाही कर जेल भेजा था। आरोपी संदीप जाट को लूट के एक प्रकरण में फॉर्मल गिरफ्तार कर जेल भेज गया है। आरोपी को बलात्कार के मामले में 10 साल की सजा वारंट को तमिल करवाकर फॉर्मल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
एसएसपी राहुल लोढा ने बताया कि आजाद ग्रुप का अन्य सदस्य राहुल जाट निवासी ग्राम रामगढ थाना सैलाना की आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिये थाना सैलाना से जिला बदर करने हेतु प्रकऱण पेश किया गया था। वर्तमान में थाना नामली के हत्या एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है । इसके विरुद्द हत्या,हत्या का प्रयास मारपीट आदि के कुल-06 अपराध पंजीबद्द है।
आजाद ग्रुप का सक्रिय सदस्य हर्ष गुर्जर उम्र 18 साल निवासी सकरावदा थाना सैलाना का निवासी होकर बदमाश राहुल जाट व संदीप जाट का मुख्य साथी है। बदमाश हर्ष गुर्जर के विरुद्द कुल-05 अपराध पंजीबद्द है । बदमाश हर्ष गुर्जर के विरुध्द राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के अंतर्गत कार्यवाही कर जेल भेजा गया है। सैलाना में हुई लूट के एक मामले में फॉर्मल गिरफ्तारी कर जेल भेजा।
एस शएसपी राहुल लोढा ने बताया कि आजाद ग्रुप के अन्य सदस्यों के साथ-साथ अन्य अपराधिक गैंग के सदस्यों के विरुद्ध रतलाम पुलिस द्वारा कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

You missed

error: Content is protected !!