• Thu. Jul 30th, 2026

मन की बात में बोले पीएम मोदी- जितना हम खेलेंगे, देश उतना ही खिलेगा

BySurendra Jain

May 27, 2018

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को 44वीं बार रेडियो के माध्यम से मन की बात की। पीएम मोदी ने अपनी बात की शुरुआत करते हुए कहा कि एडवेंचर की कोख से ही विकास जन्म लेता है।
प्रधानमंत्री ने मन की बात का आरम्भ भारतीय नौ-सेना की 6 महिला कमांडरों द्वारा 250 से भी ज़्यादा दिन समुद्र के माध्यम से INSV तारिणी में पूरी दुनिया की सैर कर 21 मई को भारत वापस आने पर उन्हें नौसेना और भारत का मान-सम्मान बढ़ाने के लिए बधाई देते हुए कियाI
इसके बाद उन्होंने माउंट एवरेस्ट पर सफलातपूर्वक चढ़ाई करने वाली बीएसएफ की छह सदस्यीय टीम को बधाई भी दी। इसके बाद पीएम मोदी ने फिट इंडिया पर भी बात की।
मन की बात की मुख्य बातें –
– अगर हम मानव जाति की विकास यात्रा देखें तो पायेंगे कि किसी-न-किसी एडवेंचर की कोख में ही प्रगति पैदा हुई है। विकास एडवेंचर की गोद में ही तो जन्म लेता हैI कुछ लीक से हटकर कर गुजरने का इरादा, कुछ असाधारण करने का भाव, इनसे युगों तक, कोटि-कोटि लोगों को प्रेरणा मिलती रहती है।
– मेरे लिए खुशी की बात है कि मुझे भी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने चैलेंज किया है और मैंने भी उनके चैलेंज को स्वीकार किया है। मैं मानता हूं कि ये बहुत अच्छी चीज है और इस तरह का चैलेंज हमें फिट रखने और दूसरों को भी फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
बता दें कि मन की बात का रेडियो के अलावा सभी न्यूज चैनल पर इसका प्रसारण किया जाता है। रेडियो के अन्य स्टेशनों पर इसका स्थानीय भाषाओं में प्रसारण किया जाता है, जिसे पीएम की बातों को सारी जनता आसानी से समझ सके। कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क पर प्रसारित किया जाता है। प्रधानमंत्री कार्यालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय तथा दूरदर्शन समाचार के यू-ट्यूब चैनलों पर भी यह उपलब्‍ध होता है। पीएम के मन की बात में आम जनता भी अपने विचार और सुझावों को साझा करते हैं। देशभर से लोग अपने विचार को पीएम को भेजते हैं। प्रधानमंत्री लोगों से सीधी संवाद स्थापित करते हैं।

error: Content is protected !!