• Sat. Sep 26th, 2026

चुनाव में पराज‍ित लोग देश के गरीब किसान को गुमराह कर रहे हैं – पीएम मोदी

BySurendra Jain

May 27, 2018

बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करने के साथ ही देश को नायाब तोहफा देने के लिए बागपत पहुंच गए हैं। मेरठ ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के चार वर्ष साल पूरा होने पर आपका यह प्रधानसेवक फिर आपके सामने नतमस्तक है। उन्होंने कहा कि जनता-जनार्दन की सेवा ही हमारा परम सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि आज बागपत, पश्चिम यूपी और दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए बहुत बड़ा दिन है। दो बहुत बड़ी सड़क परियोजनाओं का आज लोकार्पण किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता की जय के साथ संबोधन शुरू किया। कहा कि चार वर्ष पहले अपार जन समर्थन के साथ आपने मुझे पूरे देश की सेवा करने का अवसर दिया। यह अपार जनसमूह बताता है कि चार सालों में हमारी सरकार देश को सही द‍िशा में ले जा रही है। आज बागपत, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व एनसीआर वालों के लिए बहुत बडा दिवस है। आज इस नई सडक पर चलकर अनुभव किया कि 14 लेन का सफर एनसीआर के लोगों के लिए क‍ितना सुखद अनुभव देने वाला है। मोदी ने कहा कि मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे के पहले चरण का उदघाटन आज हो चुका है। बहुत जल्द ही दूसरे चरण का भी उदघाटन होगा। पीएम ने कहा कि दिल्‍ली एनसीआर में जाम के साथ ही प्रदूषण भी बहुत बडी समस्या है। इसी से निपटने के लिए दिल्ली के चारों ओर एक्सप्रेस वे का घेरा बनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रदूषण भी एक बडी समस्या है जो साल दर साल व‍िकराल रूप ले रही है।प्रदूषण का एक बडा कारण गाड‍ियां हैं। हमने द‍िल्ली के चारों आेर सड़क का एक घेरा बनाने का बीडा उठाया। जिसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। ईस्टर्न पेरीफेरल देश का पहला एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेस-वे है। समय की बचत, प्रदूषण भी कम और र्इंधन भी कम खर्च होगा इस एक्सप्रेस-वे पर। ढांचागत व‍िकास भेदभाव रहित होकर किया जाता है, ताकि सबके लिए समान विकास के अवसर बन सकें।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस वर्ष के बजट में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत 5 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके तहत लगभग 35 हज़ार किलोमीटर हाईवे बनाए जा रहे हैं। बीते चार साल ने हमने 3 लाख करोड का खर्च 28 हजार किलोमीटर हाईवे बनाने में किया है। चार साल पहले एक दिन में 12 किलोमीटर हाईवे बनते थे आज यह 27 किलोमीटर पहुंच गया है। देश में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत 35 हजार किलोमीटर हाईवे का न‍िर्माण किया जा रहा है। हम ट्रेनों को सुव‍िधा युक्त सुरक्षित बनाने के लिए काम कर रहे हैं। इसके अलावा हवाई सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए भी हम काम कर रहे हैं। देश में 100 से ज्यादा वाटर वेज (पानी अडडे) बनाए जा रहे हैं। जल्द ही मालवाहक जहाज यूपी में पर‍िवहन शुरू करेंगे। गंगा की तरह यमुना के लिए भी योजना बन रही है। रोजगार देने के लिए इस साल बजट में यूपी में ड‍िफेंस कॉरीडोर बनाने की घोषणा की गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के हर गांव को इंटरनेट से जोडा जा रहा है। कांग्रेस केवल 59 पंचायतों को ऑप्ट‍िकल फाइबर से जोड़ पाई थी। हमने चार साल में 1 लाख पंचायतों को इससे जोडा है। देश में उत्पादन को बढावा द‍िया जा रहा है। देश में चार साल पहले मोबाइल बनाने वाली 2 फैक्ट्रियां थी आज 120 फैक्ट्रियां देश में मोबाइल फोन बनाती हैं। रोजगार में एमएसएमई सेक्टर में खेती के बाद सबसे ज्यादा अवसर मौजूद होते हैं। इसको बढावा देने के लिए केंद्र सरकार व यूपी सरकार मिलकर काम कर रही है। यूपी सरकार ने वन डि‍स्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट का एक महत्वपूर्ण न‍िर्णय लिया।

error: Content is protected !!