• Wed. Jul 29th, 2026

कर्नाटक: कुमारस्वामी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, नजर आई विपक्ष की एकता

BySurendra Jain

May 23, 2018

बेंगलुरु। जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। यह दूसरी बार है जब वो राज्य के मुख्यमंत्री होंगे। उनके अलावा जी परमेश्वर ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल विजुभाई वाला ने दोनों को शपथ ग्रहण करवाई।शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए एचडी देवगौड़ा मंच पर पहुंच चुके हैं वहीं मायावती और अखिलेश यादव भी पहली बार मंच साझा कर रहे हैं। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और सीपीआईएम प्रमुख सीताराम येचुरी बेंगलुरु पहुंच चुके हैं। उनके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व अन्य कई दलों के नेता पहुंच चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मंच पर पहुंच चुकी हैं। कुछ ही देर में राज्यपाल विजुभाई वाला कुमारस्वामी को शपथ दिलवाएंगे। उनके साथ दलित नेता और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी. परमेश्वर उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। कुमारस्वामी के इस शपथ ग्रहण में एक बार फिर विपक्षी एकता नजर आई है। जहां कांग्रेस नेता ममता से मिलते नजर आए वहीं सोनिया गांधी ने मायावती से मुलाकात कर काफी देर तक बात की।

error: Content is protected !!