• Thu. Oct 29th, 2026

यह चुनाव मोदी जी के लिए है, इस चुनाव में रतलाम का दायित्व सबसे ज्यादा- मंत्री चेतन्य काश्यप, अबकी बार 400 पार का नारा लगाना ही नहीं है, पूरा भी करे- जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, रतलाम विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक संपन्न

BySurendra Jain

Mar 17, 2024

खबर पक्की, 17 मार्च, रतलाम। लोकसभा चुनाव में हमे हर पल तैयार रहना है। कार्यक्रमों के माध्यम से हम आपस में मिलते रहे। हमे मोदीजी को फिर से प्रधानमंत्री जी बनाना है, तो हमे अभी से चुनाव में लगना पड़ेगा। पार्टी ने जो निर्णय लिया है वो सर्वमान्य होगा। यह चुनाव मोदी जी के लिए है, इस चुनाव मे रतलाम का दायित्व सबसे ज्यादा है। यह बात सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने रंगोली सभागार में आयोजित रतलाम विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक में कही।
मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि हमें लोकसभा चुनाव में मतों के प्रतिशत को बढ़ाना है। ग्रामीण इलाकों में वोटिंग अच्छी होती है, लेकिन नगरिय क्षेत्रों में कम होती है, इसीलिए हमने विधानसभा चुनाव में कहा था कि जहां 75 प्रतिशत से ज्यादा मतदान होगा, वहां के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा और किया भी है। अब इसी तरह से हमे लोकसभा चुनाव में मेहनत करना है और पिछली जीत के आंकड़ों को बढ़ाना है। इतना ही नहीं हमे हर बूथ पर मतदान का प्रतिशत बढ़ाना है। चौराहा की चर्चा में हम केंद्र बिंदु के रूप में मोदी जी को रखकर चुनाव लडऩा है। विपक्ष की बातो को ज्यादा तवज्जो नहीं देना है, अगर आपकी मेहनत रही तो सारे रिकॉर्ड हम तोड़ेंगे और रतलाम से हम नई संभावनाओं के साथ नई लीड देंगे।
जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह बैठक कामकाजी बैठक है। हमे मंडल और बूथ तक पहुंचना है। इसके लिए हमे जहां कार्यक्रम में जाना है, वहीं से फोटो अपलोड कर कार्यक्रम की जानकारी अपलोड करना है। इस बार लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा जो पार्टी ने दिया है, उसे पूरा करना है। मोदी जी ने राष्ट्र को सर्वोपरि रखा है, हमे सबको आगे बढ़ाना है और एक बार फिर से भाजपा को जिताने के लिए काम करना है। पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए चिंतन मनन होता है, जो आपकी सक्रियता से आता है। इसमें कोई रिटायर नहीं होता है, पार्टी हर एक को अपने कार्य के लिए उपक्रत करती है। आज मोदी जी को पूरे विश्व में सुना जाता है तो उसके पीछे कार्यकर्ताओं की मेहनत है, जो मोदी जी भी मानते है। उन्ही के बल पर उन्होंने 400 पार का नारा दिया है, हमे इस पूरे काम को रतलाम से लोकसभा जिताकर उन्हें पूरा करना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। अब तारीख भी घोषित हो चुकी है। हमारी प्रत्याशी अनिता चौहान का एक दौरा हो चुका है। अब उनका परिचय मंडल और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से होगा। बूथ विजय सम्मेलन के अंतर्गत जगह-जगह कार्यक्रम चल रहे है, हमे प्रत्येक बूथ पर जाना है और प्रतिदिन 2 घंटे तक जाना है। हमे सभी पन्ना प्रमुख, लाभार्थी से सम्पर्क, महिला सम्मेलन, युवा सम्मलेन बूथ स्तर पर करना है। प्रधानमंत्री जी ने जो विकासशील कार्य किये है, उनको जनता तक ले जाना है और प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाना है, उसके लिए अभी से कार्य योजना बनाना है।
भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने बताया कि बैठक में आईटी विभाग प्रदेश सहसंयोजक सोमेश पालीवाल ने सोशल मीडिया और संगठन एप के संबंध में जानकारी दी। बैठक के दौरान पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य ‘मामाजी’, महापौर प्रहलाद पटेल भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया एवं आभार रतलाम विधानसभा सह संयोजक प्रहलाद राठौर ने माना।

You missed

error: Content is protected !!