• Thu. Oct 29th, 2026

रॉयल कॉलेज के विधार्थियो ने गुजरात टूर में प्राकृतिक सौंदर्य का लुफ्त उठाया

BySurendra Jain

Mar 17, 2024

खबर पक्की, 17 मार्च, रतलाम। रॉयल कॉलेज के 90 विधार्थीओ ने गुजरात के विभिन्न पर्यटन और धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया, और 7 दिवसीय टूर में वंहा की सुंदरता से रूबरू हुए।

विद्यार्थियो ने दीव आइलैंड, गिर नेशनल पार्क, जूनागढ़ फोर्ट, तारामंडल साइंस म्यूजियम, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, देवलिया जंगल सफारी, वेरावल, नागवा बीच, आदि स्थानों पर जाकर गुजरात के प्राकृतिक नजारों को निहारा और खुल कर आनंद लिया। वेरावल में स्टूडेंट्स ने पानी के जहाज निर्माण प्रक्रिया को देखा।

कॉलेज के टूर में प्रशासक प्रफुल्ल उपाध्याय, प्रोफेसर कपिल केरोल, दीपिका कुमावत, धर्मेंद्र मकवाना और शोभा पटेल टूर के प्रबंधक के लिए टूर में शामिल रहे।

विगत् सत्रों में रॉयल कालेज का शैक्षणिक टूर नेपाल, सिक्किम, डार्जलिंग, चाईना बार्डर, शिमला, कुल्लू, मनाली, चंडीगढ़, लुधियाना, त्रिवेन्दरम, कन्याकुमारी, गोवा, कोचीन, मुन्नार, ठेकड़ी हिल स्टेशन, वैष्णोदेवी, जम्मू, पटनीटॉप आदि स्थानों का भी भ्रमण कर चुका है।

You missed

error: Content is protected !!