खबर पक्की, 12 मार्च, रतलाम। नगरीय प्रशासन विकास एवं आवास विभाग ने मंगलवार को राजीव गांधी सिविक सेंटर की फर्जी रजिस्ट्रीयो के मामले में नगर निगम आयुक्त अखिलेश गहरवार को निलंबित कर दिया है। सयुक्त कलेक्टर अनिल भाना को निगम आयुक्त का प्रभार सौपा है।
बीते दिनों नगर निगम में आयोजित सम्मलेन के दौरान फर्जी रजिस्ट्रीयो का मामला उछला था। सभावित है कि उसी के बाद आज नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय आयुक्त अखिलेश गहरवार निलंबित किया गया। वही रतलाम कलेक्टर द्वारा अनिल भाना को निगम आयुक्त का प्रभार सौपा गया।

