• Thu. Oct 29th, 2026

श्री योगिंद्र सागर महाविद्यालय के इंजीनियरिंग के छात्रों ने किया डीजल शेड, रेलवे का अवलोकन

BySurendra Jain

Mar 13, 2024

खबर पक्की, 13 मार्च, रतलाम। श्री योगिंद्र सागर महाविद्यालय रतलाम के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा सिविल, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल शाखा के विद्यार्थियों के लिए रतलाम सीनियर सेक्शन डीजल शेड में औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। सीनियर सेक्शन के पंकज चौधरी (एसएसई) ने विद्यार्थियों को डीजल शेड की निर्माण व्यवस्था, क्रियान्वयन प्रक्रिया एवं उपयुक्त मशीनरी द्वारा की जाने वाली जानकारी देते हुए औद्योगिक भ्रमण करवाया। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर तुषार पुरोहित ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि औद्योगिक भ्रमण का आयोजन विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इससे विद्यार्थियों को विभिन्न उन्नत इंजीनियरिंग प्रोसेसेज एवं मशीनरी का ज्ञान प्राप्त होता है जो कि विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान में उन्नयन के लिए आवश्यक है। महाविद्यालय प्रबंधन ने बताया की इस प्रकार के विजिट से विद्यार्थियों में काम को लेकर आत्म विश्वास बढ़ता है। प्राचार्य डॉ. आनंद त्रिवेदी ने रेलवे और अधिकारियों का आभार माना । औद्योगिक भ्रमण में संस्थान के सिविल विभागाध्यक्ष फिरोज अब्बासी, प्रो. नोमान खान, प्रो. लक्ष्मी दैय्या, प्रो. फैज़ अहमद, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

You missed

error: Content is protected !!