• Thu. Oct 29th, 2026

राजेश बाथम ने रतलाम कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया

BySurendra Jain

Mar 11, 2024

खबर पक्की, 11 मार्च, रतलाम। वर्ष 2012 बेच के आईएएस अधिकारी श्री राजेश बाथम ने 11 मार्च सोमवार को रतलाम कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। श्री बाथम इसके पूर्व छिंदवाड़ा, गुना, जबलपुर में अपर कलेक्टर, हाउसिंग बोर्ड मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, संयुक्त आयुक्त राजस्व, अपर आयुक्त राजस्व, निर्देशक नॉलेज मैनेजमेंट तथा सेंधवा, गाडरवारा आदि स्थानों पर एसडीएम के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात नवागत कलेक्टर ने जिले के अधिकारियों से औपचारिक परिचय प्राप्त किया। शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की जानकारी प्राप्त की। बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति की दृष्टिगत अपने विभागों के लक्ष्य की पूर्ति के लिए गंभीरता से कार्य करें। कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व कलेक्टर श्री बाथम ने स्थानीय कालिका माता मंदिर पहुंचकर दर्शन किए।

You missed

error: Content is protected !!