• Thu. Oct 29th, 2026

जिले में ओव्हर लोडिंग सवारी वाहनो के विरुद्ध कार्यवाही, 47 वाहनों पर चालानी कार्यवाही के दौरान 27500/- रुपये जुर्माना वसूला गया

BySurendra Jain

Mar 11, 2024

खबर पक्की, 11 मार्च, रतलाम। सोमवार को पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु आज जिले के एक थाना क्षेत्र अंतर्गत ओव्हर लोडिंग सवारी वाहनो के विरुद्ध कार्यवाही चालानी कार्यवाही की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी निरी. मोहन भररावत द्वारा हमराह फोर्स सउनि राधे सिंह डाबर, प्रआर 300 कमल परमार, आर 811 मुरली कटारीया, आर. 1045 शिवकुमार, आर.चा. 673 राहुल सिंह कुश्वाह एवं आर. चा. 1075 रामबहादुर के सैलाना रोड पंचेड फंटे पर ओव्हर लोड सवारी वाहनों की चेकिंग की गई एवं चेकिंग के दौरान ओव्हर लोड एव यातायात नियम विरुध्द पाये गये 47 वाहनों के विरुध्द मो. वि. एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही के दौरान कुल 27500/- रुपये वसूले गये।
इस दौरान यातायात पुलिस रतलाम द्वारा सभी वाहन चालको को हिदायात देते हुए कहा कि चालक अपने वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी वाहन में न बैठाये, वही सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु यातायात पुलिस रतलाम का सहयोग करे। पुलिस के अनुसार जिले में ओव्हर लोडिंग सवारी वाहनो के विरुध्द निरंतर कार्यवाही की जावेगी।

You missed

error: Content is protected !!