खबर पक्की :11 मार्च रतलाम, कल 10 मार्च रविवार को श्रीमाली समाज के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए और नई कार्यकारणी समिति निर्वाचित हुई जिसमें नयन व्यास अध्यक्ष चुने गएनव निर्वाचित अध्यक्ष ने बताया कि चुनी हुई समिति का दायित्व है की वो उन मतदाताओ का आभार सहित धन्यवाद प्रकट करे जिन्होंने इस चुनाव में अपना बेशकीमती समय निकाला निर्वाचितन समिति के गठन में अपना अहम योगदान दिया।इसी उद्देश से आज शाम 4 बजे नव निर्वाचित समिति श्री पूर्णेश्वर महादेव के दर्शन कर अपना विजय जुलूस निकालेगी साथ ही समाज के मतदाताओं का आभार सहित धन्यवाद भी व्यक्त करेगी।

