खबर पक्की :11 मार्च रतलाम, रतलाम के नए कलेक्टर राजेश बाथम आज सोमवार को एक से 1:30 के बीच पदभार ग्रहण करेंगे। ज्ञातव्य है कि IAS बाथम मध्य प्रदेश हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर बोर्ड के प्रशासनिक अधिकारी सहित राज्य शासन के विभिन्न पदों में रहकर वर्तमान में उज्जैन संभाग के अपर कमिश्नर पद से रतलाम कलेक्टर के पद पर पदस्थ किए गए हैं। मौलाना आजाद कॉलेज ऑफ़ इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलॉजी भोपाल से सिविल इंजीनियरिंग से स्नातक श्री बाथम के एन चुनाव के पहले रतलाम पद स्थापना से जनता और राजनीतिक खेमा आश्चर्यचकित है।

