खबर पक्की, 9 मार्च, रतलाम। अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरूवार को रतलाम के वृत अ, ब, स व परगना के अन्तर्गत कृषि मंडी रतलाम के निकट स्थित ढाबे से 10 पाव देशी प्लेन बरामद कर रमेश पिता रामचन्द्र मईडा तथा मोतीनगर मे सुनिता बाई के कब्जे से 25 पाव प्लेन व ईराबाई पत्नी मंगल के कब्जे से 05लिटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा ग्राम बंजली मे ममता पति अंकित से 14पाव प्लेन राजीव नगर मे संजय पिता चिमनलाल से 15 पाव प्लेन तथा बजली बायपास से जे ऐम डी ढाबे से अमृताशं पिता विनायक व विजय पिता हुकुमसिह देवडा से 2 बीअर व 100 एम एल व्हिस्की बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत 7 प्रकरण कायम आबकारी वृत प्रभारी द्वारा कायम किये गये। जप्त मदिरा की कीमत 5535 रुपये है।

