• Thu. Oct 29th, 2026

कार व बाइक की टक्कर, दो चचेरों भाईयों की मौत:रतलाम के पंचेड़ व नामली के बीच हुआ हादसा, एक ही गांव के है दोनों

BySurendra Jain

Mar 9, 2024

खबर पक्की, 9 मार्च, रतलाम। नामली और पंचेड़ के बीच शुक्रवार की शाम कार व बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों गंभीर युवकों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसा शाम करीब 5.30 से 6.30 बजे के बीच का है। घटला निवासी सुदीप (26) पिता राधेश्याम मालवीय और इसका चचेरा भाई अभिषेक (23) पिता मुकेश मालवीय शिवरात्रि पर शुक्रवार सुबह 10 बजे सैलाना के केदारेश्वर दर्शन करने जाने का कहकर घर से निकले। वापस लौटते समय पंचेड़ और नामली के बीच वाटर पार्क के सामने उनकी बाइक व कार क्रमांक एमपी 43सी 7883 से टक्कर हो गई। ये दोनों बाइक से सैलाना की ओर से आ रहे थे और कार नामली से सैलाना की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों दूर-दूर फेका गए। सिर से खून निकल गया। कार भी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई।

दोनों को गंभीर हालात में राहगीरों ने 100 डायस बुलाकर मेडिकल कॉलेज भिजवाया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर परिवारजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। नामली थाना एसआई सचिन डावर ने बताया कि कार जब्त की है। ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मेडिकल कॉलेज में गार्ड की करते थे नौकरी

बताया जाता है कि दोनों मृतक रतलाम के मेडिकल कॉलेज में निजी कंपनी के माध्यम से गार्ड की नौकरी करते थे। दोनों के शव का शनिवार सुबह पीएम होगा। घटना से गांव में शोक की लहर छा गई।

डेढ साल पहले हुई शादी

मृतक अभिषेक की डेढ़ साल पहले कारोदा शादी हुई थी। इनके कोई संतान नहीं है। वहीं सुदीप की दो साल पहले खाचरौद शादी हुई थी। इनके तीन माह का एक बेटा है।

You missed

error: Content is protected !!