• Thu. Oct 29th, 2026

जिला मुख्यालय पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आयोजन

BySurendra Jain

Mar 9, 2024

खबर पक्की, 9 मार्च, रतलाम। 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजन लायंस हॉल रतलाम में किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अनिता कटारिया, उपाध्यक्ष श्रीमती दिव्या शर्मा,महिला महा मंत्री श्रीमती सोना शर्मा, सांसद प्रतिनिधि श्रीमती भारती पाटीदार,महिला जनप्रतिनिधि श्रीमती अनिता वसावा, श्रीमती केसर बाई,जिला कार्यक्रम अधिकारी मबावि श्री रजनीश सिन्हा, सहायक संचालक सुश्री अंकिता पंड्या, विभागीय अधिकारी/ कर्मचारी व विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं उपस्थित रही। आयोजन में सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाकर नृत्य प्रस्तुति बालिका कुमारी गुनगुन शर्मा,गीत प्रस्तुति सुश्री हेमलता गेहलोत व नारी शक्ति गीत प्रस्तुति श्रीमती संगीता राव द्वारा दी गई। आयोजन में उपस्थित अतिथियों द्वारा नारी शक्ति स्वरूप को नमन कर आज की नारी के स्वरूप को प्रोत्साहित किया गया तथा आयोजन में मुख्य अतिथि निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अनिता कटारिया, उपाध्यक्ष श्रीमती दिव्या शर्मा, महिला महा मंत्री श्रीमती सोना शर्मा,सांसद प्रतिनिधि श्रीमती भारती पाटीदार, महिला जनप्रतिनिधि श्रीमती अनिता वसावा व श्रीमती केसर बाई द्वारा प्रेरक प्रसंग एवं ओजस्वी उदबोधन से महिलाओं का उत्साहवर्धन किया गया।
आयोजन में सहायक वर्ग 3 श्रीमती प्रतिभा मित्तल, श्रीमती यशोदा राजावत व श्रीमती पुष्पा नरवरिया द्वारा क्विज कार्यक्रम आयोजित कर रोचक प्रश्न पूछे गए जिसमे सही पुरुस्कार देने वालो को अतिथियों द्वारा पुरुस्कार दिए गए। उपस्थित समस्त अतिथियों द्वारा कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग,शिक्षा विभाग,खेल विभाग,जनजातीय कार्य विभाग,वित्त विभाग,राजस्व विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह व मेडल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक संचालक मबावि सुश्री अंकिता पंड्या द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन पर्यवेक्षक श्रीमती ज्योति सोनी द्वारा किया गया। आयोजन में विशेष सहयोग श्रीमती यशोदा राजावत, श्रीमती सुशीला व्यास, नीलम वाघेला, मालती शर्मा, शशिकला मंडराह,पवनकुंवर, आयुषी, नीता, माया, रूपा, तारा, आशीष सोनी, कमलेश बघेल, सुमित अंबेकर, इमरान मंसूरी, प्रभुलाल व भागसिंग का रहा।

You missed

error: Content is protected !!