• Thu. Oct 29th, 2026

सीसीटीवी कैमरे की मदद से पारदी गैंग के दो चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक फरार, चोरी हुए जेवर बरामद

BySurendra Jain

Mar 9, 2024

खबर पक्की, 9 मार्च, रतलाम। सात दिन पूर्व 1 मार्च को रात्रि मैं मेहता जी का वास स्थित सुने मकान में खिड़की की ग्रिल काट कर पारदी गिरोह के चोरों ने चोरी को अंजाम दिया था और सोने चांदी के जेवर एवं नकदी चोरी की थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जब एक फरार है जिसकी तलाश जारी है। आरोपियों से जेवड़ भी बरामत हुए है।
पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देश में चोरो को पकडऩे के लिए टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने अज्ञात आरोपीयों की तलाश व चोरी गये मसरूका की तलाश करते सीसीटीवी केमरों को देखा गया। जिसमें पारदी चोर गिरोह के तीन चोर सीसीटीवी केमरे के फुटेज मे दिखाई दिये। आज शुक्रवार 08.02.2024 को फुटेज के आधार पर व मुखबीर सूचना एवं सीसीटीवी केमरे चेक करते समय आरोपी रूकेश पिता सुरेश पारदी उम्र 25 साल निवासी बजरंग नगर रतलाम एवं देवा पिता सुरेश पारदी उम्र 24 साल निवासी बजरंग नगर रतलाम का होना पाया जो चोरी का मशरूका बेचने की फिराक में जाते हुए मिली सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से चोरी का मसरूका चांदी के जेवर, चांदी बिछिया जप्त किये गए। एक अन्य साथी बाला पिता बादाम पारदी फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम रुकेश पिता सुरेश पारदी उम्र 25 साल निवासी बजरंग नगर रतलाम, देवा पिता सुरेश पारदी उम्र 24 साल निवासी बजरंग नगर रतलाम।
फरार आरोपी : बाला पिता बादाम पारदी निवासी बजरंग नगर रतलाम।
इनकी रही सराहनीय भुमिका : उप निरीक्षक प्रेम सिंह हटीला सहायक उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा 139 राजेश परिहार आरक्षक अभिषेक जोशी, आरक्षक हर्षल शर्मा, आरक्षक विशाल सेन आरक्षक थाना स्टेशन रोड रतलाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!