• Thu. Oct 29th, 2026

फेयरवेल पार्टी : तेरे जैसा यार कहां… गाने पर इमोशनल हुए सीनियर्स और जुनियर्स, रॉयल कॉलेज के फार्मेसी विभाग में सम्पन्न हुआ स्टूडेंट फेयरवेल समारोह

BySurendra Jain

Mar 7, 2024

खबर पक्की, 7 मार्च, रतलाम। रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के फार्मेसी अंतिम वर्ष स्टूडेंट्स के लिये फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। रॉयल केम्पस, सालाखेड़ी पर यह कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर कई कल्चरल प्रोग्राम भी हुए। डीजे की धुन पर सीनियर्स एवं जुनियर्स ने मिलकर स्टेज डांस किया। वहीं तेरे जैसा यार कहां… और जिन्दगी मिलेगी ना दौबारा… जैसे गाने जब डीजे ने बजाये तो स्टूडेंट्स इमोशनल हो गये।
कार्यक्रम के दौरान रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमेन प्रमोद गुगालिया उपस्थित रहे। उन्होनें अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों को अपने जीवन के अनुभवों को सांझा किया। श्री गुगालिया ने विद्यार्थियों को उनके कॉलेज जीवन की यादें संजोए रखने एवं आनंद के पल को जीने के तरीके बताते हुए, अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान जुनियर्स ने सभी सीनियर्स को टाइटल दिये। फेयरवेल पार्टी में शुभम कुमार को मिस्टर फेयरवेल, इलसा खान को मिस फेयरवेल और सिद्धि वर्मा को स्टूडेंट ऑफ द ईयर का एवार्ड प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में निर्देशक डॉं. उबेद अफजल, प्रशासक डॉं. दिनेश राजपुरोहित, प्राचार्य डॉं. प्रवीण मंत्री, विभागाध्यक्ष डॉं. अमित शर्मा, कपिल केरोल, जगदीश डूके, दीपिका कुमावत आदि स्टाफ उपस्थित रहे। फेयरवेल कार्यक्रम की संयोजक प्रो. शगुफ्ता खान रही। कार्यक्रम का संचालन छात्रा अदिति त्रिवेदी, निधि, मुस्कान धाकड़ व कुन्दन पाल ने किया।

You missed

error: Content is protected !!