खबर पक्की, 9 मार्च, रतलाम। ग्रीष्म ऋतु में नगर के नागरिकों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराये जाने हेतु धोलावाड़ न्यू इनटेक वेल पर लगाये गये 650 एचपी के दो वर्टीकल टर्बाइन मोटर पम्प के हेडर पाईप 500 एमएम डाया के व अन्य आवश्यक मेकेनिकल सामग्री लगाये जाने का कार्य 10 मार्च को प्रात: 10:30 बजे प्रारंभ होगा जो 11 मार्च को 10:30 बजे तक चलेगा इस तरह कुल 36 घन्टे में कार्य समाप्त होगा जिससे कारण नई पाईप लाईन से भरी जाने वाली टंकी क्रमश: गंगासागर, ग्लोबस, विनोबा नगर नई व पुरानी, अम्बिका नगर, देवरा देव नारायण, गांधी नगर, कस्तुरबा नगर, काटजू नगर व दीनदयाल नगर टंकी से की जाने वाली पेयजल आपूर्ति प्रभावित होगी जिसकी सूचना एलान (उद्घोषणा) के माध्यम से दी जावेगी।
