• Sun. Aug 2nd, 2026

आखिर क्यों चल रही थी गोलियां शहर में जानिए

BySurendra Jain

May 25, 2018

रतलाम। अकोला रोड व श्रीमाली वास में समाज विशेष के व्यक्ति पर गोली चलाकर माहौल खराब करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आपसी रंजिश वह अपनी रंगदारी कायम रखने के लिए वह घटना करना चाहते थे लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से असफल रहा है।
पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने बताया कि श्रीमाली वास व उकाला रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास अलग-अलग व्यक्तियों पर गोली चलाने की वारदात में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गोपाल पिता श्रवण कुमार निवासी रेल नगर अजय पिता लक्ष्मी नारायण शर्मा डोगरेनगर ऋषभ पिता प्रकाशचंद निवासी भंडारी गली तीनों का फरियादी राहिल की आटा चक्की की दुकान व इलियास की दुकान के पास वाली गली में उठना बैठना था। फरियादी द्वारा मना करने के कारण उनसे वह रंजिश रखने लगे और रंजिश निकालने के लिए उक्त घटना को घटित कीया पुलिस अधिक्षक ने घटना के खुलासे मे मुख्य भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मी योगेंद्र जादौन,मुकेश चौहान, राहुल जाट, को पाच,पाच हजार रूपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की वही पुलिस महानिरिक्षक से बीस हजार रूपये टीम को इनाम देने की लिए पत्र लिखा प्रेस वार्ता के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा राजेश सहाय नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान स्टेशन रोड माणक चौक थाना प्रभारी सहित उद्यौगीक क्षेत्र थाना प्रभारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!