• Thu. Oct 29th, 2026

गेहूं के कट्टे में रखें लाखों रुपए मूल्य के आभूषण और नगदी चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, किसान के घर की थी वारदात

BySurendra Jain

Mar 2, 2024

खबर पक्की, 2 मार्च, रतलाम। किसान के घर में घुसकर गेहूं के कट्टे के अंदर रखें लाखों रुपए मूल्य के आभूषण और नगदी चुराने वाले आरोपी को रतलाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 1 मार्च को थाना सैलाना पर फरियादी दिलीप पिता चतर सिंह राठौड़ उम्र 38 साल निवासी ग्राम दिवेल द्वारा सूचना दी गयी कि 28 फरवरी को उसके घर में रखे गेहूँ से भरे प्लास्टिक का कट्टा जिसमें एक स्टील के बक्से में रकम (ज्वेलरी) कीमती लगभग तीन लाख रुपये व चार लाख रुपये नगद को प्लास्टिक कट्टे सहित कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया है । सूचना पर थाना सैलाना पर धारा 380 का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
एसपी राहुल लोढा द्वारा घटना को संज्ञान में लेते त्वरित कार्यवाही हेतु किसान के चोरी गये रकम व पैसे बारामद करने हेतु दिशा -निर्देश दिये गए ।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व एसडीओपी सैलाना के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते थाना सैलाना द्वारा टीम गठित कर सीसीटीवी कैमरे चेक किये गये व आस पास के लोगो से गहन पूछताछ की गयी । पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र के जरिये सूचना प्राप्त होने पर आरोपी विरेन्द्र उर्फ विक्रम सिंह पिता विशाल सिंह निवासी कलूखेड़ी को जावरा चौपाटी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ कर आरोपी की निशादेही से आरोपी के खेत ग्राम कलूखेड़ी से चोरी गया संपूर्ण मश्रुका जप्त किया गया।

You missed

error: Content is protected !!