• Thu. Oct 29th, 2026

मेडिकल कालेज में मारपीट का मामला : कई छात्र शिकायत के लिए पहुंचे पुलिस थाने, छात्रों का कहना मारपीट के पहले दर्द निवारक गोलियां खिलाई गई

BySurendra Jain

Mar 2, 2024

खबर पक्की, 2 मार्च, रतलाम। शहर के डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडे मेडिकल कालेज में छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कुछ बच्चो ने शनिवार दोपहर बाद औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंचकर पुलिस कों शिकायत की है। शिकायत करने वाले छात्र रैगिंग की बात कह रहे है।
रतलाम का डॉ लक्ष्मीनारायण पांडे मेडिकल कालेज एक बार फिर से सुर्खियों में आया है। इस बार एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ मारपीट की गई। पीडि़त करीब एक दर्जन छात्र आज दोपहर बाद औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने पहुंचे। इन छात्रों ने लिखित में शिकायत की। पीडि़त छात्रों का कहना है की उनके सीनियर छात्रों ने उनके साथ मारपीट की । मारपीट के पहले उनको दर्द निवारक गोलियां खिलाई गई। छात्रों का कहना है की सीनियर छात्र उनके साथ मारपीट करने के अलावा कार्य करवाते थे और अपने नोट्स भी बनवाते थे।
पुलिस थाने पहुंचे छात्रों का कहना है की उनकी क्लास के लगभग 60 छात्रों के साथ मारपीट की गई है। हम कुछ छात्र यहा आ गए। बाकी छात्र डर के कारण कुछ नही बोल रहे है। छात्रों का कहना है की रैगिंग लगभग तीन माह से चल रहीं है। कालेज के विभागाध्यक्ष को बताया भी उनके द्वारा कुछ करवाई भी की गई किंतु उसके बाद कल शाम को फिर हमारे साथ मारपीट की गई थी।छात्रों के शिकायत करने के बाद औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मेडिकल कालेज पहुंची। मेडिकल कालेज के डीन डॉ जितेंद्र गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।
मेडिकल कालेज डीन जित्तेंद्र गुप्ता का इस मामले में कहना है की बच्चो के साथ रैगिंग या मारपीट जो भी हुई है, यह जानकारी अभी मिली है। मेरे पास कोई शिकायत नहीं आई है। दोनो पक्षों से जानकारी लेकर उचित कारवाई की जाएगी।

You missed

error: Content is protected !!