• Thu. Oct 29th, 2026

सीसीटीवी कैमरे के आधार पर सावरिया गेस्ट हाउस के दरवाजा के नकुचे को तोड नकबजनी करने वाले आरोपी का पर्दाफाश

BySurendra Jain

Mar 2, 2024

खबर पक्की, 2 मार्च, रतलाम। जिले के जावरा में प्रसिद्ध धर्मस्थान हुसैन टेकरी पर स्थित एक प्राइवेट गेस्ट हाउस में पांच दिन पहले हुई चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इंदौर निवासी चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करते हुए चोरी किये गए माल को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
जावरा पुलिस से मिली जानकारी में अनुसार दिनांक 26फरवरी की दरम्यिानी रात में जावरा के हुसैन टेकरी स्थित सावरिया गेस्ट हाउस में एक अज्ञात व्यक्ति कमरे के दरवाजे का नकुचा तोड कर कमरे में रखे पैर के चादी के कडे वजनी 500 ग्राम एवं एक मोबाईल टेकनो कम्पनी का टच स्क्रीन एवं बेग से भरा कपडा चोरी कर ले गया। जावरा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर मामले की जाँच शुरू की ।
पुलिस टीम ने चोरी के अज्ञात आरोपी की तलाश व चोरी गये सामान की तलाश के लिए घटना स्थल के आपसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले तो एक व्यक्ति चोरी गये बेग को हाथ में लेकर उज्जैन तरफ बस मे जाते दिखा। घटना में चोरी गए मोबाईल का बार-बार बंद एवं चालू होने तथा लोकेशन बार-बार इंदौर के खजराना क्षेत्र की आने पर पुलिस टीम ने दो दिवस तक गोपनीय तौर पर इंदौर खजराना क्षेत्र में अज्ञात आरोपी का पता किया। आखिरकार पुलिस टीम ने चोरी करने वाले आरोपी इरफान उर्फ अकरम उर्फ बंदर पिता अब्दुल जव्वार खांन मुस उम्र 24 साल निवासी आजाद नगर इंदौर को ढूंढ निकला और उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा की गई कड़ी पूछताछ में आरोपी इरफान उर्फ अकरम उर्फ बंदर ने चोरी की वारदात को कबूल करते हुए चोरी किये गए पैर के चांदी के दो कडे एक टंच स्क्रीन मोबाईल और कपड़ो से भरा बेग भी बरामद करवा दिया।
इंदौर निवासी चोर को ढूंढ कर गिरफ्तार करने में औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस थाना के थाना प्रभारी निरी. मुनेन्द्र गौतम उनि लक्ष्मीनारायण गिरी.सउनि उदयभान राय का.प्रआर 30 मारकण्डे मिश्रा का प्रआर 234 विक्रम सिंह आर 527 कमलेश डांगी आर 826 गोविंद पवांर का.प्रआर 725 और सायबर सेल रतलाम मनमोहन शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!