खबर पक्की, 1 मार्च, रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के तत्वाधान में स्वर्गीय उमरावमल पुरोहित पूर्व अध्यक्ष आईटीएफ – एआईआरएफ की पुण्यतिथि पर यूनियन कार्यालय रतलाम, मानव सेवा समिति रक्तदान केंद्र के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंध रजनीश कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद, मुख्य मंडल चिकित्सा अधिकारी श्रीमती सीमी गुप्ता, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती अरीमा भटनागर, यूनियन मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सोलंकी मंडल मंत्री मनोहर बारठ मंडल युवा समिति सचिव बेनी प्रसाद मीणा उपाध्यक्ष राम जीत मीणा मानव सेवा समिति के अध्यक्ष मोहन मुरली वाला, डॉ इंद्रमल मेहता ने पुरोहित की तस्वीर पर मलयार्पणकर रक्तदान शिविर का का शुभारंभ किया गया। मंडल मंडल रेल प्रबंधक श्री कुमार ने अपने उदबोधन में कहां की यह मानव जीवन रक्तदान करना सबसे बड़ा योगदान है। यह हर व्यक्ति को करना चाहिए यूनियन के पदाधिकारी सक्रिय कार्यकर्ता एवं कर्मचारियों द्वारा रक्तदान करने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं कार्यक्रम में उपस्थित यूनियन मंडली पदाधिकारी सुशांत भारती, ह्रदेश पांडे,हरीश चांदवानी, शाखा सचिव पंकज पंवार, रंजीता वैष्णव नमीता कुमायूं, अशोक तिवारी, सुनील चतुर्वेदी, कुलदीप सिंह चौहान, आशीष यादव, हेमेंद्र शर्मा, प्रशांत पाठक, आशीष यादव, भूपेंद्र गुर्जर, नरेंद्र सिंह राठौर, कपिल गुर्जर, दीपक बाघेला, अनूप उपाध्याय, मनीष जोशी, हेमन्त राठोड़, भुपेंद्र मकवाना, सुनील डागर आदि लगभग 55 कर्मचारियों ने अपना रक्तदान देकर कार्यक्रम को पूर्ण किया।
वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन मानव सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान पिछले कई वर्षों से दे रही है जब भी किसी कर्मचारी को अथवा उसके परिवार जनों को रक्त की आवश्यकता रहती है वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन अपना सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। यह बात अपने उदबोधन में मंडल मंत्री श्री बारठ ने कही यह समस्या जानकारी वेस्टर्न यूनियन एम्पलाइज यूनियन मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।

