• Thu. Oct 29th, 2026

जिले में ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या से निपटने के लिए कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने दिए निर्देश

BySurendra Jain

Mar 1, 2024

खबर पक्की, 1 मार्च, रतलाम। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार शुक्रवार को पी.एच.ई कार्यालय पहुंचे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ बैठक कर ग्रीष्म ऋतु में होने वाली पेयजल समस्या से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री गोविंद भूरिया, जल निगम के महाप्रबंधक श्री कुलदीप कलाम, सहायक यंत्री श्री नरेश कुवाल, सहायक यंत्री प्रियांशा दुबे सहित उपयंत्री उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री लाक्षाकर ने कहा कि ग्रीष्मकाल में जिले के ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल से संबंधित किसी भी तरह की कोई समस्या ग्रामीणजनों का ना हो, इसकी पूर्व से सारी तैयारी सुनिश्चित कर ले। साथ ही नलकूप खनन का कार्य समय-सीमा में पूर्ण कर लिया जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि हैंडपंप संधारण, राइजिंग पाइप बढ़ाने, सिंगल फेस मोटर इंस्टॉलेशन एवं समस्यामूलक ग्रामों में प्रगतिरत नल जल योजना के कार्यों को शीघ्र करवाया जाए। साथ ही समस्यामूलक ग्रामों को चिन्हांकित विशेष व्यवस्थाओं की जाए। कलेक्टर ने जिले में जल गुणवत्ता, योजना हस्तांतरण, पेयजल परिवहन तथा जल स्तर के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की।
कार्यपालन यंत्री गोविंद भूरिया ने विभाग द्वारा तैयार की गई कार्य योजना से कलेक्टर को अवगत करवाया। कलेक्टर श्री भास्कर द्वारा जिले में जल निगम द्वारा क्रियान्वित होने वाली समूह नल जल योजना के कार्यों की भी समीक्षा की गई। जल निगम के श्री कुलदीप कलाम ने जिले के 632 ग्रामों में नल-जल के माध्यम से होने वाले कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला सलाहकार आनंद व्यास, लोकेश डायमा, उपयंत्री बी .एल बिंदोरिया, के. एन कुमावत, इरफान अली, डी.सी. कथिरिया, अर्पित चत्तर, सुश्री शुभा अर्गल, पूजा भूरिया, जिग्नेश बामनिया आदि उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!