• Thu. Oct 29th, 2026

उद्योग विभाग महाप्रबंधक मुकेश शर्मा का विदाई समारोह संपन्न

BySurendra Jain

Mar 1, 2024

खबर पक्की, 1 मार्च, रतलाम। मालवा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं उद्योग विभाग के संयुक्त तत्वाधान में महाप्रबंधक श्री मुकेश शर्मा का विदाई समारोह गत दिवस संपन्न हुआ। इस अवसर पर मालवा चेम्बर आफ कामर्स के सदस्यों तथा उद्योग विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा श्री शर्मा का शाल, श्रीफल एवं अभिनन्दन पत्र प्रदान कर सम्मान किया।
मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश सचिव श्री वरुण पोरवाल ने कहा कि उद्योग विभाग एवं औद्योगिक संगठनों को साथ मिलकर कार्य करना पड़ेगा तभी औद्योगिक विकास संभव हो सकेगा। श्री सुभाष जैन ने श्री शर्मा की सेवानिवृत्ति पर उनके सेवाभावी व्यवहार की प्रशंसा कर उन्हें पुस्तक भेट की।
मुकेश शर्मा ने उद्बोधन में अपने कार्यकाल को स्वर्णिम बताया। साथ ही उद्योगपतियों को मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। श्री शर्मा ने मालवा चैंबर ऑफ कॉमर्स को सेवाभावी संस्था बताते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संदीप व्यास, संस्कार कोठारी, कांतिलाल चौपडा, महेंद्र नागराज, मितेंद्र चौधरी, आर.एस. जयंत, आयुषी बैरागी, सौरभ पांडे, नीरज वरकडे, दीपिका ठाकुर आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में रवि बोथरा, मितेश गादीया, अभिजीत सुराना, मनीष जैन, नूतन लालन, अंकित खंडेलवाल, मुख्तियार सय्यद, मुकेश परमार, हेमंत मूणत, सौरभ पाण्डे, संदीप पिंगे, नरेन्द्र शिवहरे, गणेश अवासे, चुन्नीलाल गरवाल, सुमित भागचंदानी आदि उपस्थित रहे। आभार महेंद्र मांदलिया ने माना।

You missed

error: Content is protected !!