• Thu. Oct 29th, 2026

मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना, जिले में जावरा में सामूहिक विवाह आयोजन 3 मार्च को

BySurendra Jain

Feb 26, 2024

खबर पक्की, 26 फरवरी, रतलाम। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह योजना अंतर्गत जिले के जावरा में शासकीय भगतसिंह कॉलेज में सामूहिक विवाह आयोजन आगामी 3 मार्च को होगा। आयोजन में जावरा के अलावा पिपलोदा तथा बडावदा क्षेत्र के हितग्राही लाभान्वित होंगे। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार द्वारा योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह आयोजनों को सफल बनाने के लिए संबंधित एसडीएम, जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि अधिकारीगण योजना अंतर्गत विवाह आयोजनों को सफल बनाने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पटवारी, पंचायत सचिव, वार्ड दरोगा, पार्षद, ग्राम पंचायत सरपंच, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य सेवक, स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लिया जाकर शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाए।

You missed

error: Content is protected !!