• Thu. Oct 29th, 2026

पर्यटन स्थल रोग्यादेवी पहाड़ी की बदलेगी तस्वीर, विधायक डॉ. पाण्डेय की अनुशंसा पर पहुँच मार्ग स्वीकृत, जावरा विधानसभा क्षेत्र में मिली साढे 17 करोड़ से अधिक की सौगात

BySurendra Jain

Feb 26, 2024

खबर पक्की, 26 फरवरी, रतलाम। जावरा विधानसभा क्षेत्र में विकास का नया अध्याय शुरू हुआ है । बीते वर्षो में पर्यटन स्थलों के विकास एवं सुविधाओं के विस्तार के कार्यो में मिली सौगात में निरंतरता होती जा रही है। विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय की अनुशंसा से लम्बे समय से बहुप्रतीक्षित क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोग्यादेवी माताजी मन्दिर पहाड़ी पहुच मार्ग की स्वीकृति मिल गई है। जावरा विधानसभा क्षेत्र में इस बजट में 17 करोड़ 70 लाख रु के विकास कार्यो की सौगात मिली है जिससे क्षेत्र में हर्ष ब्याप्त है।
उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ. पाण्डेय बीते वर्षो से क्षेत्र के पर्यटन स्थलों के विकास एवं सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे ,इन प्रयासों में सफलता भी मिलती जा रही है। डॉ. पाण्डेय ने बीते वर्ष में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सुजापुर माता पहाड़ी पहुच मार्ग स्वीकृत कराया था,उसी अनुरूप इस वर्ष कालूखेडा मार्ग पर स्थित रोग्यादेवी माता मंदिर पहाड़ी पर्यटन स्थल पहुच मार्ग की स्वीकृति मिल गई है। लगभग एक करोड़ 5 लाख रु से बनने वाले इस मार्ग का कार्य शीघ्र प्रारम्भ भी होगा। जावरा-कालूखेडा मार्ग से मगरा पहुच मार्ग निर्माण कार्य की सौगात से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। इस पहाड़ी पर्यटन स्थल के समुचित विकास के लिए बीते वर्षो से लगातार प्रयास किये जा रहे है। विधायक डॉ पाण्डेय की अनुशंसा पर सुजापुर पहाड़ी पर्यटन स्थल पर बगीचा उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण कार्य हेतु भी 42 लाख रु की राशि स्वीकृत हुई है।
प्रदेश शासन ने जावरा नगर में विभिन्न कालोनियों में विकास कार्यो के लिए एक करोड़ 46 लाख रु की स्वीकृति प्रदान की है, इसके अलावा लगभग 15 करोड़ रु की लागत से चार सडक मार्गो की भी स्वीकृति मिली है जिसमे ग्राम सेमलखेडी से पिंगराला पहुच मार्ग, ग्राम कुशलगढ़ से आकतवासा पहुच मार्ग, ग्राम सुजापुर से व्हाया भाटखेडी- तालिदाना पहुच मार्ग एवं ग्राम मन्याखेडी से ग्राम गोंदीधर्मसी पहुच मार्ग निर्माण सम्मिलित है।
जावरा विधानसभा क्षेत्र में मिली विकास की बड़ी सौगातो पर राजेश शर्मा, मुकेश बग्गड़, अमित पाठक राजेन्द्र सिंह गुडरखेडा, बालाराम पाटीदार,सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, नगरीय प्रशासन मंत्री केलाश विजयवर्गीय, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल एवं डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

You missed

error: Content is protected !!