• Thu. Oct 29th, 2026

एमपी ऑनलाइन एवम टेलर की दुकान से ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने किया 48 घंटे में पर्दाफाश

BySurendra Jain

Feb 26, 2024

खबर पक्की, 26 फरवरी, रतलाम। जिले के ताल थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी खारवाकंला में दो दुकानों में हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो दिन के भीतर करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने चोरी करने वाले दो आरोपियों को भी पकड़ लिया है। दोनों आरोपी हरियाणा के रहनेवाले है और यंहा गेंहू के सीजन मैं हार्वेस्टर के साथ काम करने आये थे। पुलिस ने चोरी किया गया
पुलिस सूत्रों के अनुसार दिनांक 24 फरवरी की रात्रि में थाना ताल चौकी खारवाकला क्षेत्र अंतर्गत एमपी ऑनलाइन तथा टेलर की दुकान मे अज्ञात चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था जिस पर पुलिस ने चोरी का आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध था ।
चोरी की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षकराहुल कुमार लोढ़ा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में तथा उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शाबेरा अंसारी स्ष्ठह्रक्क आलोट थाना प्रभारी प्रकाश गड़रिया थाना ताल तथा चौकी प्रभारी दिनेश राठौर खारवाकला चौकी प्रभारी के नेतृत्व में आरोपीयों की तलाश के लिए टीम का गठन किया था। पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपीयों की तलाश व चोरी गये सामान की तलाश करने के लिए सीसीटीवी केमरों को देखा गया जिसमें अज्ञात चोर गिरोह सीसीटीवी केमरे के फुटेज मे दिखाई दिये । फुटेज के आधार पर व मुखबीर सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी हर्षप्रित सिंह पिता परविंदर सिंह उम्र 20 साल निवासी डेरा बागसिंह थाना गुला जिला कैथल तथा बलजीत सिंह पिता बीरबल सिंह उम्र 27 साल निवासी ग्राम चाना थाना मेसर जिला कैथल को पकड़ा।
ये दोनों हरियाणा से गेंहू के सीजन मैं हार्वेस्टर के साथ काम करने मध्य प्रदेश के रतलाम के ताल क्षेत्र में आए थे ।आरोपियों से चोरी की एक मोटरसाइकिल कपड़े जप्त किए गए और लेपटॉप के बारे मैं पूछताछ जारी है।
चोरो को दो दिन के भीतर पकडऩे में उप निरीक्षक दिनेश राठौर प्रधान आर .750 कमल सिंह बघेल आर.1033 विश्वेंद्र जाट आर.1056 अमित जाट पुलिस चौकी खारवाकला थाना ताल की सराहनीय भुमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!