खबर पक्की, 25 फरवरी, रतलाम। क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 24वें खेल चेतना मेला का पुरस्कार वितरण एवं धन्यवाद समारोह आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री, क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, फाउंडेशन अध्यक्ष चेतन्य काश्यप रहे। विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, डॉ. विशाल गंधवानी, खेल चेतना मेला सचिव मुकेश जैन एवं क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया मंचासीन रहे। पुरस्कार वितरण समारोह में सर्वश्रेष्ठ स्कूल की ट्रॉफी सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल को दी गई।
समारोह में मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि 24 वर्ष पहले खेल चेतना मेला में जो साथी हमारे साथ जुड़े थे, वे आज भी हमारे साथ खेलों का आयोजन करने में जुटे है। उनकी अथक मेहनत से खेल चेतना मेला अपने उद्देश्य को पूरा करने में सफल रहा है। रतलाम के बाद खेल चेतना मेला देश में कई जगह पर हुआ है। क्रीड़ा भारती खेलों में अहम भूमिका निभा रही है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने हर संसदीय क्षेत्र सांसद खेल महोत्सव की शुरूआत कराई है। राजनीति बढ़े पटल पर काम करने का भाव देती है। क्रीड़ा भारती का उद्देश्य भी यहीं है कि हर बच्चा खेले और मैदान में आए। खेल चेतना मेला का उद्देश्य भी यहीं है। खेल ही एक मात्र संस्कार है जो बार-बार हारने के बाद जीतने के लिए प्रेरित करता है। हार के जीतने की भावना बच्चों में जगाना और बच्चों में संस्कार डालना है। अगले वर्ष को खेल चेतना मेला के रजत जयंती वर्ष के रूप में भव्य स्वरूप में मनाएंगे। रतलाम में सैलाना रोड पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के साथ उसके सामने हॉकी टर्फ स्वीकृत हो चुका है। मंत्री के रूप में मिले दायित्व का रतलाम को लाभ दिलाने का पूरा प्रयास रहेगा। उम्मीद ही नहीं विश्वास है कि खेल चेतना मेला के इन्हीं बच्चों में कोई न कोई खिलाड़ी देश और दुनिया में रतलाम का नाम रोशन करेगा।
आरंभ में क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया ने स्वागत भाषण दिया। स्वागत अनुज शर्मा, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, देवेंद्र वाधवा, आरसी तिवारी, ओमप्रकाश चौरसिया, अश्विनी शर्मा, सुरेश माथुर, बलवंत भाटी, जगदीश श्रीवास्तव, प्रदीप शर्मा, अमरिक राणा, हरीश चांदवानी, राकेश शर्मा, अखिलेश गुप्ता, राजा राठौड़, गुलाम मोहम्मद, संजय शर्मा, विरेंद्र गुर्जर, कृष्णगोपाल तिवारी, मनीष जोशी, सुनील जैन, रितेश वोहरा, जितेंद्र धुलिया, जितेंद्रसिंह राणावत, उमंग पोरवाल, राजीव श्रीवास्तव ने किया। आभार आयोजन समिति के सचिव मुकेश जैन ने माना।
पुरस्कारों की शुरूआत
खेल चेतना मेला के शुभारंभ अवसर पर मार्च पास्ट में महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल प्रथम स्थान पर रहा। बैण्ड में प्रथम श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी एवं द्वितीय स्थान पर जैन बालक उ.मा. विद्यालय रहा। विशेष रैली पुरूस्कार ज्योति कान्वेंट स्कूल को मिला। एथलेटिक्स टीम चैम्पियनशीप सब जूनियर बालक वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हुसैन कासमजी, बालिका वर्ग में सुनीता झोडिय़ा, जूनियर बालक में प्रिंस परमार, बालिका वर्ग में दिव्यांशी वर्मा, सीनियर बालक वर्ग में देवेश शर्मा, बालिका वर्ग में स्नेहा शर्मा रही।
बेडमिंटन में बालक जूनियर वर्ग में श्रेष्ठ खिलाड़ी गुरू तेगबहादूर एकेडमी के हर्ष झामर, बालिका जूनियर वर्ग में सिद्धी सांकला, बालक सीनियर वर्ग में सेन्ट स्टीफन्स स्कूल के जय नलवाया, बालिका सीनियर वर्ग में एलीट ग्लोबल स्कूल की प्रचिति गेरा, जूनियर टीम स्पर्धा में बालक एवं बालिका वर्ग में विजेता सेंट जोसेफ कान्वेंट एवं उप विजेता गुरू तेगबहादूर एकेडमी एवं बालिका वर्ग में बोधी इंटरनेशनल स्कूल रहे। सीनियर टीम स्पर्धा के बालक वर्ग में विजेता सेंट जोसेफ कान्वेंट एवं उपविजेता सेंट स्टीफन्स हा.से. स्कूल, बालिका वर्ग में विजेता एलीट ग्लोबल एवं उपविजेता सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल रहा।
बॉस्केटबाल बालक एवं बालिका वर्ग में विजेता गुरू तेग बहादूर एकेडमी एवं उपविजेता निर्मला कान्वेंट एवं हिमालया इंटरनेशनल स्कूल रहा। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी गुरू तेग बहादूर स्कूल के पार्थ सिंह चौहान एवं बालिका वर्ग में अव्या जैन रही। शतरंज में बालक मिनी सब जूनियर में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी किंग्स एकेडमी के तक्षिल गौसर, बालिका वर्ग में चेतन्य टेक्नो. की दिव्यांशी शर्मा, बालक एवं बालिका सब जूनियर में सेंट जोसेफ कान्वेंट के दिव्य बघेल एवं अवनी मेहता, बालक जूनियर में सेंट जोसेफ कान्वेंट के नैवेद्य जोशी एवं बालिका वर्ग में श्री चेतन्य की रीत छाजेड़, बालक सीनियर वर्ग में श्री चेतन्य के उषभ मेहता, बालिका सीनियर वर्ग में सेंट जोसेफ कान्वेंट की शुभांगी निगम रही।

