• Thu. Oct 29th, 2026

नामली नगर परिषद में प्रधान मंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार करने वाला फरार आरोपी गिरफतार

BySurendra Jain

Feb 23, 2024

खबर पक्की, 23 फरवरी, रतलाम। नगर परिषद नामली में प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार कर अपात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ देने पर तत्कालीन सीएमओ अरुण ओझा एवं नगर परिषद अध्यक्ष नरेंद्र सोनावा के विरुद्ध प्रभारी अपर तहसीलदार टप्पा नामली के माध्यम से थाना नामली पर दर्ज अपराधी प्रकरण में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। भ्रष्टाचार के इस मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नगर परिषद नामली के तत्कालीन सीएमओ अरुण ओझा एवं नगर परिषद अध्यक्ष नरेंद्र सोनावा के विरुद्ध प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार कर अपात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ देने के मामले में प्रभारी अपर तहसीलदार टप्पा नामली के माध्यम से थाना नामली परअप क्र 366/2019 धारा 409, 420, 467, 468, 471 भादवी का पंजीबद्ध किया गया था । थाना नामली पुलिस द्वारा अनुसंधान के दौरान धारा 34 भादवि एवं धारा 13(1) ग (घ) (प प) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 का इजाफा किया गया था । इस प्रकरण में दिनांक 31 अगस्त .2020 को आरोपी अरुण ओझा को गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि शेष आरोपी फरार चल रहे थे।
पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में एसडीओपी रतलाम ग्रामीण अभिलाष भलावी के नेतृत्व में थाना नामली से टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा फरार चल रहे आरोपी राजेश पिता प्रेमचंद उत्तमनी निवासी संतराम सिंधी कॉलोनी इंदौर को गिरफ्तार किया गया है।

You missed

error: Content is protected !!