• Thu. Oct 29th, 2026

क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन का आयोजन, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में होगा 24वां खेल चेतना मेला का पुरूस्कार वितरण एवं धन्यवाद समारोह

BySurendra Jain

Feb 23, 2024

खबर पक्की, 23 फरवरी, रतलाम। क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन द्वारा आयोजित खेल चेतना मेला का पुस्स्कार वितरण एवं धन्यवाद समारोह सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री, फाउण्डेशन अध्यक्ष एवं क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप की अध्यक्षता में होगा। इसमें विशेष अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा रहेगी। उक्त समारोह शनिवार 24 फरवरी की शाम वीसाजी मेन्शन पर होगा।
खेल चेतना मेला सचिव मुकेश जैन ने बताया कि 24वीं अन्तरविद्यालयीन खेलकूद प्रतिस्पर्धा के तहत 4 दिवसीय खेल चेतना मेला में 18 खेल स्पर्धाओं में रतलाम शहर के विभिन्न स्कूलों के हजारों बच्चों ने सहभागिता की थी। इसका पुरूस्कार वितरण एवं धन्यवाद समारोह मंत्री श्री काश्यप की उपस्थिति में आयोजित किया जा रहा है। खेल चेतना मेला के तहत क्रिकेट, बेडमिन्टन, बॉस्केटबाल, खो-खो, कबड्डी, स्केटिंग, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, हॉकी, कुश्ती, शतरंज, शूटिंग, व्हालीवॉल, फुटबॉल, तैराकी, मलखम्ब एवं योग में बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए है।

You missed

error: Content is protected !!