• Thu. Oct 29th, 2026

सीसीटीवी की मदद से अर्जुन नगर में हुई एक लाख की नकबजनी का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

BySurendra Jain

Feb 23, 2024

खबर पक्की, 23 फरवरी, रतलाम। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी और नकबजनी की वारदातों के मद्देनजऱ पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा ने विशेष टीम का गठन किया था। विशेष टीम ने सीसीटीवी केमरो और मुखबिर तंत्र की मदद से करीब छह महीनो पूर्व अर्जुन नगर में हुई एक लाख की चोरी का पर्दाफाश करने में सफलता। पुलिस ने चोरी किये गए गहने और मोबाइल बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक विगत 18 अगस्त 2023 को रात करीब 03.00 बजे अर्जुननगर फरियादी नारायण पिता मुलचन्द्र के घर पर चोरी हुई थी जिसमे अज्ञात चोर करीब एक किलो चांदी के गहने और मोबाइल फोन चुराकर ले गए थे। चोरी के पर्दाफाश के लिए गठित टीम ने घटना स्थल व आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किये गये व मुखबिर तंत्र सक्रिय कर थाना स्टेशन रोड का निगरानी बदमाश असलम उर्फ मोगली पिता अफजल निवासी सुदामानगर रतलाम एवं उसका साथी उमेर उर्फ सन्ना पिता युसुफ खान को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की।
पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने नारायण पिता मुलचन्द्र निवासी अर्जुनगर रतलाम के घर में छत से कुदकर नकबजनी चोरी करना तथा चांदी के जेवर कन्दोरा दो वजनी करीब 01 किलोग्राम एव सेमसंग कंपनी का इन्ड्राईड मोबाईल चोरी करना स्वीकार किया। उन्होंने यह भी बताया कि चोरी का मोबाईल इमरान उर्फ गोरी पिता युनुस शाह निवासी पटेलनगर खजराना इन्दोर को दिया था। आरोपीगण से चोरी का सेमसग कंपनी का मोबाईल चादी जेवरात के कन्दोरा 02 वजनी 01 किलोग्राम तरह करीब एक लाख रूपये का मॉल जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपी : इमरान शाह उर्फ गोरी पिता युनुस शाह उम्र 29 बर्ष निवासी म. न. 09 रोशन नगर इन्दोर हाल पटेल नगर खजराना इन्दोर, असलम उर्फ मोगली पिता अफजल मुस उम्र 32 बर्ष निवासी सुदामा परिसर गली न.01 रतलाम जिला रतलाम- निगरानी बदमाश, उमेर उर्फ सन्ना पात युसुफ खान मुस उम्र 38 बर्ष निवासी हाथीखाना हाल मुकाम अर्जुननगर रतलाम जिलारतलाम- गुण्डा।
सराहनीय भूमिका : घटना का खुलासा करने में शामिल टीम में थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक बीआर वर्मा, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक शरीफ खान प्रधान आर 426 कृपांशकर कटियार, प्रधान आर लाखनसिह आर 315 दीपक आर. 198 जितेन्द्रसिह आर 797 रितेश यादव तथा सायबर टीम प्रभारी उप निरीक्षक अमीत शर्मा, आर. 1098 मंयक व्यास आर विपुल की भूमिका सराहनीय रही हैं।

You missed

error: Content is protected !!